एक्सप्लोरर

'उनका बस चला तो वो बुलडोजर चला देंगे...' ज्ञानवापी पर योगी आदित्यनाथ के बयान को ओवैसी ने बताया गैर-संवैधानिक

Gyanvapi Mosque: असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी पर योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर कहा कि ये संविधान के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि मामला हाईकोर्ट में है, इसके बावजूद सीएम उसे लेकर बयान दे रहे हैं.

Gyanvapi Mosque: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कहा कि अगर इसे मस्जिद कहा जाएगा तो विवाद बढ़ेगा. इस दौरान सीएम योगी ने ये भी सवाल उठाया कि वहां त्रिशूल क्या कर रहा है? अब इस पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब दिया है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम योगी सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं. ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ के इस बयान को संविधान के खिलाफ और विवादित बताया. 

मुस्लिम पक्ष पर दबाव डाल रहे योगी- ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी पर योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत में कहा, "योगी ने विवादित बयान दिया है, यह संविधान के खिलाफ है. मुख्यमंत्री को कानून का पालन करना चाहिए, वो मुसलमानों पर दबाव डाल रहे हैं. मुस्लिम पक्ष इस मामले में हाईकोर्ट में है और एक दो दिन में फैसला आने वाला है. वो साप्रांदायिकता फैला रहे हैं. उनका बस चला तो बुलडोजर चला देंगें."

इस दौरान ओवैसी ने कहा कि उन्हें 1991 के एक्ट को मानना पड़ेगा. ये इनकी एक चाल है. सवाल हिंदू और मुस्लिम का नहीं है. सवाल ये है कि क्या मुख्यमंत्री कानून को मानेंगे या फिर नहीं... ओवैसी ने कहा कि आप 400 साल पीछे जाना चाहते हैं या फिर देश को 100 साल आगे ले जाना चाहते हैं. ये फैसला मुख्यमंत्री योगी को करना होगा. वो प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब भी देखते हैं. इससे मालूम हो रहा है कि वो देश को 400 साल पीछे ले जाना चाहते हैं. 

असदुद्दीन ओवैसी ने प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे सभी को मानना होगा. यूपी के मुख्यमंत्री कानून को नकार नहीं सकते हैं. 

क्या बोले थे सीएम योगी 
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी मस्जिद का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर इसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा. उन्होंने इसे मुस्लिम पक्ष की तरफ से हुई एक गलती बताया. साथ ही कहा कि ज्ञानवापी के अंदर देवताओं की प्रतिमाएं हैं, ये हिंदुओं ने तो रखी नहीं हैं. आखिर ज्ञानवापी के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा है? उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भगवान ने जिसे दृष्टि दी है, वो इसे देख सकते हैं. सरकार इस विवाद का हल निकालने की कोशिश कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget