एक्सप्लोरर

'200-300 साल पुरानी मस्जिदों के कागज कहां से दिखाएंगे', वक्फ कानून पर असदुद्दीन ओवैसी का सवाल

Waqf Amendment Act: ओवैसी ने वक्फ बोर्ड को लेकर बनाए गए कानून को काला कानून करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार को इसे वापस लेना ही होगा. उन्होंने इस कानून के कई प्रावधानों पर सवाल उठाए.

Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन कानून को लेकर कई मुस्लिम संगठन केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र के परभणी में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर आयोजन किए गए सम्मेलन में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुसलमानों की मजहबी पहचान पर सीधा हमला है, इसलिए सरकार को ये काला कानून वापस लेना ही होगा.

'200-300 साल पुरानी मस्जिदों का कागज कहां से दिखाएंगे'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "आपने ये प्रावधान क्यों कर दिया कि वक्फ वही कर सकता है जो 5 साल के लिए मुसलमान रहेगा. अगर 200-300 साल पुरानी मस्जिदों, दरगाहों और इमामबाड़ों के कागज मांगेंगे, तो कहां से दिखाएंगे?" वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम को रखने पर ओवैसी ने कहा, "जब काशी विश्वनाथ बोर्ड और तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम में सिर्फ हिंदू सदस्य हो सकते हैं तो वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम को क्यों रखा जा रहा है?"

'अधिकारी तो सरकार के पक्ष में ही फैसला देगा'

हैदराबाद सांसद ओवैसी ने कहा, "बीजेपी कह रही है कि 70 फीसदी वक्फ की जायदादों पर कब्जा हो गया. जब कब्जा हो गया तो आप लिमिटेशन का कानून क्यों ला रहे हैं? आप हर चीज को छिनना चाहते हैं. अगर सरकार और वक्फ की प्रॉपर्टी में झगड़ा हुआ तो नामित अधिकारी तय करेगा. सरकार का अधिकारी तो सरकार के पक्ष में ही फैसला देगा. कोई अपने ही मुकदमे में जज नहीं हो सकता."

ओवैसी ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस मंच से आतंक के पनाहगार पाकिस्तान को भी करारा जवाब दिया. पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना का जितना बजट है, उतना तो तुम्हारे पूरे देश का बजट है. उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरियों के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश रची जा रही है, जबकि हमें एकजुट रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, ISIS और LET जैसे आतंकी संगठनों की मंशा है कि भारत में हिंदू-मुसलमानों के बीच दंगे हों, लेकिन हमें उनकी इस साजिश को नाकाम करना है.

ये भी पढ़ें :  'जब पाकिस्तान में आपकी मां को मारी गोली...', असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो को दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget