एक्सप्लोरर

'जो कहते हैं तरकारी की तरह लोगों को काट दो, उनका संघ से ताल्लुक नहीं है क्या', चाकू की तेज धार वाले बयान पर भी भड़के ओवैसी

Asaduddin Owaisi Vs Mohan Bhagwat: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का आरोप है कि आरएसएस (RSS) मॉब लिंचिंग और दलितों के साथ मारपीट को जस्टिफाई करने का काम करता है.

Asaduddin Owaisi On Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के बयानों को लेकर अक्सर ही विवाद पैदा हो जाता है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi ) ने एक बार फिर मोहन भागवत को निशाने पर लिया है. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब RSS के ही स्वयंसेवक प्रधानमंत्री बन चुके हैं तो आठ साल से जंग खत्म क्यों नहीं हो रही है. बीजेपी के नेता 'चाकू की धार तेज रखें' इस तरह के बयान जारी कर रहे हैं और आरएसएस इसका समर्थन कर मॉब लिंचिंग और दलितों के साथ मारपीट को जस्टिफाई करने का काम कर रहा है. 

ओवैसी ने कहा कि "भोपाल की मोहतरमा जो बीजेपी की एमपी हैं उनका बयान था कि चाकू को तेज रखो... इतना तेज रखो की फौरन लग जाए तो कट जाए. क्या इसे भी जस्टिफाई किया जा रहा है. जितनी भी देश में मॉब लिंचिंग हुई उसे जस्टिफाई कर रहे हैं. दलितों को पीटा जा रहा है, सिर्फ मरे हुए गाय और भैंस का चमड़ा निकालने पर. क्या उसे भी जस्टिफाई किया जा रहा है?'

बिलकिस बानो से क्यों नहीं मिलते भागवत?

ओवैसी का कहना है कि वह अक्सर इस तरह के बयान देते हैं. वह मदरसे में जाकर लोगों से मिल सकते हैं लेकिन बिलकिस बानो से क्यों नहीं मिलते हैं? वह बिलकिस बानो से कभी नहीं मिलेंगे. उस मदरसे में जाएंगे जहां आपके ही लोग हैं. भागवत का हर बयान भारत के संविधान के खिलाफ होता है. 

'संविधान को कमजोर करना चाहते हैं भागवत'

अपने हर बयान में वह बताना चाहते हैं कि भारत में मुसलमान, ईसाई और दलित उनके रहमोकरम पर है, जोकि पूरी तरह से झूठ है. एक तरफ वह कहते हैं कि डीएनए सबका बराबर है और दूसरी तरफ से इस तरह के बयान जारी करते हैं. भागवत कहते हैं कि एक हजार साल से जंग चल रही है लेकिन कोई ये बताए की संविधान बनने के बाद कौन सी जंग चल सकती है. संविधान के रहते जंग की बात कैसे की जा सकती है. इसका मतलब है कि आप संविधान को कमजोर कर देना चाहते हैं. 

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर ओवैसी का तंज
 
भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Bhopal BJP MP Pragya Singh Thakur) के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि एक एमपी इस तरह के बयान दे रहे हैं. लोगों को तरकारी की तरह काटने की बात करते हैं. धर्म संसद में इस तरह के बयान देने वालों का ताल्लुक नहीं है क्या संघ से? इस तरह के बयानों से कट्टरता को बढ़ावा मिलता है. 

ये भी पढ़ें: 

चोरों की तरह क्यों तोड़ने आए, बिना पैसों के हम जाएंगे कहां? जोशीमठ पर एक्शन को लेकर लोगों का जोरदार प्रोटेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget