एक्सप्लोरर

'आजकल झुग्गी टूरिज्म चल रहा है, हमने स्कूलों का कायाकल्प किया', BJP पर बरसे केजरीवाल

Aam Aadmi Party Foundation Day: केजरीवाल ने बताया कि पहले वो और इसके बाद आप के सभी विधायक अपने इलाके के सफाई कर्मचारियों को अपने घर पर चाय के लिए बुलाएंगे और उनसे उनका हाल चाल जानेंगे. 

Arvind Kejriwal Attack BJP and Central Government: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के स्थापना दिवस (26 नवंबर 2012) के मौके पर मंगलवार (26 नवंबर 2024) को अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आप सरकार के कार्यों को गिनाया. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला किया. केजरीवाल ने कहा कि हम देशभक्ति की भावना से काम करते हैं. हमने दिल्ली के स्कूलों का कायकल्प कर दिया. कई राज्यों ने दिल्ली के मॉडल को अपनाया.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "हम देशभक्ति की भावना से काम करते हैं. हमने दिल्ली का विकास किया. देशभक्ति हममें किसी से भी कम नहीं है. मैं अपने इलाके में रहने वाले सभी सफाईकर्मियों को कल (27 नवंबर 2024) को घर पर बुला रहा हूं चाय पर. दूसरे दल के नेता गरीब और कमजोर लोगों के घर तो खाने जाते हैं, लेकिन अपने यहां नहीं बुलाते. हम इसे बदलने जा रहे हैं." उन्होंने ये भी बताया कि इसके बाद आप के सभी विधायक अपने इलाके के सफाई कर्मचारियों को अपने घर पर चाय के लिए बुलाएंगे और उनसे उनका हाल चाल जानेंगे. 

'हमने बेहतर शिक्षा और हेल्थ सुविधाएं दीं'

केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी को 12 साल हो गए हैं. इन 12 साल में हमने सबसे बड़ी उपलब्धि ये हासिल की है कि हमने इस देश को मॉडल ऑफ गवर्नेंस दिया है.  हमने बताया है कि सरकार ऐसे भी चल सकती है. सरकार ईमानदारी से भी चल सकती है. अगर सरकार ईमानदारी से चले तो फायदे में भी जा सकती है. इसमें एक तरफ आम आदमी के परिवार का सदस्य बनकर उनकी जिंदगी में कुछ सहूलियत दी. उनका बिजली का बिल माफ कर दिया, पानी का बिल माफ कर दिया, उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा दी, हमने बेहतर इलाज का इंतजाम किया.

'हमने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी काम किया'

हमने दिल्ली में इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी कमजोर नहीं होने दिया. जब हमारी सरकार बनी तब 200 किलो मीटर मेट्रोल की लाइन थी, आज 450 किलो मीटर हो गई है. हमने 10 हजार किलोमीटर सड़कें बनाई. हमारे आने से पहले 65 साल में दिल्ली में 62 फ्लाईओवर बने थे. हमने 9 साल में 38 नए फ्लाईओवर बना दिए. हमने जगह-जगह नालियां बनवाईं, सीवर डलवाए, सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे दिल्ली में हैं. हमने एक तरफ आम आदमी की जिंदगी में सुविधा दी और दूसरी तरफ इन्फ्रास्ट्रक्चर दिया. इसके अलावा दिल्ली को घाटे में नहीं जाने दिया. जो लोग हमें फ्री के लिए गाली देते थे, आज वही लोग इन पर बात करने लगे हैं.

झुग्गी वालों से की ये अपील

अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए कहा कि हर 6 महीने पर ये आम आदमी पार्टी की श्रद्धांजलि दे देते हैं. कहते हैं कि ये पार्टी खत्म हो गई. हमारे सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया और कहा कि अब आप बिखर गई, लेकिन देखिए अब भी हम हैं. उनका मॉडल ऑफ गवर्नेंस दिखावे का है. आज इनके नेता कुछ झुग्गी में जाएंगे. जैसे आप लोग छुट्टी लेकर मन बहलाने के लिए गोवा जाते हो या कहीं और जाते हो उसी तरह ये लोग आज झुग्गी टूरिज्म करेंगे. एक रात आप गरीबों के साथ बिताकर आप उनकी गरीबी का मजाक बना रहे हो. मैं इनकम टैक्स में कमिश्नर था, नौकरी छोड़कर 2010 तक दिल्ली की झुग्गियों में रहा था. अगर हिम्मत है तो 2-3 महीने रहकर देखो. मैं झुग्गी में रहने वालों से कहना चाहता हूं कि जो लोग आज आने वाले हैं उनसे सावधान रहना. यही लोग जो आज रहने आएंगे वही एक साल बाद उसे तोड़ने आएंगे. 

ये भी पढ़ें

CM योगी आदित्यनाथ बोले- भारत के मूल संविधान में नहीं थे समाजवादी और सेक्यूलर शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget