एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी का मिशन 'राष्ट्र निर्माण', जानें क्या है प्लान

दिल्ली में मिली बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब दूसरे राज्यों के चुनावों पर है. पार्टी ने अन्य राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है.

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनावों में बंपर जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाहर किस्मत आजमाने की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी ने देश के अन्य राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है. पहला जोर संगठन को मजबूत करने पर है और उसके बाद केजरीवाल की पार्टी अन्य राज्यों में चुनाव मैदान में उतरेगी.

दिल्ली चुनावों में जीत के साथ ही शुरू की विस्तार की तैयारी

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के संयोजक गोपाल राय का कहना है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनावों में मिली धमाकेदार जीत से खासी उत्साहित है. आप नेताओं का कहना है कि दिल्ली में लोगों ने नकारात्मक राजनीति को सबक सिखाया है और विकास की राजनीति का साथ दिया है, लिहाजा इसी विकास की राजनीति को लेकर अब हम देश के अन्य राज्यों में भी जाएंगे और उसकी तैयारी दिल्ली में हुई जीत के बाद से ही शुरू कर दी गई है.

राज्य स्तर के संगठनों को और मजबूत करने की कोशिश

गोपाल राय के मुताबिक सबसे पहले पार्टी की कोशिश है की अलग-अलग राज्यों में संगठन को मजबूत किया जाए और इसी कड़ी में अन्य राज्यों की जो इकाइयां हैं उनसे जुड़े हुए सदस्यों को दिल्ली में बुलाया गया है और उनके साथ बैठकें की जाएंगी. बैठकों में इसी बात पर जोर दिया जाएगा कि कैसे राज्यों में संगठन को मजबूत किया जाए और भविष्य में होने वाले चुनावों की तैयारी की जाए.

निकाय चुनावों से किस्मत आजमाना शुरू करेगी आप

आम आदमी पार्टी की रणनीति साफ है कि राज्यों में संगठन के मजबूत होने के बाद पहले निकाय स्तर के चुनावों से शुरुआत की जाए और धीरे धीरे विधानसभा चुनाव और बाद में भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी की जाए.

बिहार और बंगाल के चुनाव को लेकर फिलहाल रणनीति का खुलासा नहीं

हालांकि पार्टी अभी इसी साल के अंत में होने वाले बिहार और अगले साल होने वाले बंगाल के चुनाव को लेकर अभी अपनी रणनीति का खुलासा नहीं कर रही है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि इन चुनावों को लेकर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला किया जाएगा.

2014 के लोकसभा और पंजाब चुनाव में किस्मत आजमा चुकी है 'आप'

इससे पहले आम आदमी पार्टी से इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनावों में 400 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है. वहीं पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भी अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन दोनों चुनावों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. उसी से सीख लेते हुए इस बार पार्टी पहले निचले स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है और उसके बाद ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी करेगी.

ये भी पढ़ें

अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा के बाद अब नड्डा ने गिरिराज सिंह को दी कड़ी चेतावनी

बिहार: ऐश्वर्या राय के चुनाव लड़ने पर पिता चंद्रिका राय ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget