एक्सप्लोरर

केजरीवाल की शीला दीक्षित को चुनौती: एक साल 'मोदी राज' में दिल्ली चला के दिखाओ

शीला दीक्षित ने दिल्ली सरकार को काम नहीं करने देने के उपराज्यपाल पर लगाये गये आप नेताओं के आरोपों को अरविंद केजरीवाल की नाकामी छुपाने का बहाना बताया था. इसके जवाब में केजरीवाल ने आज उनसे कहा ‘मैं चैलेंज करता हूँ एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में एक साल सरकार चलाने की चुनौती दी है.

शीला दीक्षित ने दिल्ली सरकार को काम नहीं करने देने के उपराज्यपाल पर लगाये गये आप नेताओं के आरोपों को अरविंद केजरीवाल की नाकामी छुपाने का बहाना बताया था. इसके जवाब में केजरीवाल ने आज उनसे कहा ‘मैं चैलेंज करता हूँ एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो. ‘आपको बता दें कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की केजरीवाल की मांग पर शीला दीक्षित ने एक बयान में कहा था कि दिल्ली केन्द्र द्वारा आंशिक रूप से शासित होने वाला एक केन्द्र शासित क्षेत्र है जिसमें दिल्ली सरकार को केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करना होता है. दीक्षित ने 15 साल के उनके कार्यकाल में केन्द्र के साथ ऐसा कोई टकराव नहीं होने का हवाला देते हुये कहा ‘काम नहीं करने का यह कोई बहाना नहीं है. जनता बेहतर सरकार चाहती है, शिकायतें नहीं.’

इसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा 'शीला जी, आपके टाइम जनता पानी और बिजली बिलों से रो दी थी. सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल था. प्राइवेट स्कूल मनमानी फ़ीस बढ़ाते थे. हमने ये सब ठीक किया.' इसके आगे केजरीवाल ने दलील दी ‘आपके समय 10 साल केंद्र में आपकी अपनी सरकार और अपने एलजी थे. मैं चैलेंज करता हूँ एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो.’

पूर्ण राज्य की मांग को लेकर केन्द्र सरकार के साथ टकराव के आरोप के जवाब में केजरीवाल ने एक दूसरे ट्वीट में पुढुचेरी का उदाहरण देते हुये दीक्षित से कहा ‘कृपया आप पुदुचेरी के अपने मुख्यमंत्री से बात कर यह ज्ञान उन्हें भी दीजिये.’

इसके अलावा आप नेता सौरभ भारद्वाज के एक और ट्वीट को अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया जिसमें शीला दीक्षित की पूर्व दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा गया था कि 'आपके 15 सालों के लगातार शासन के बाद दिल्ली की जनता इतनी संतुष्ट हुई कि आपको एक भी सीट नहीं दी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget