एक्सप्लोरर

अरुण जेटली ने राहुल गांधी को फिर बताया 'मसखरा शहजादा', बोले- नीरव मोदी से कभी नहीं मिला

गांधी के इस आरोप पर कि उन्होंने अरबों के पी एन बी फर्जीवाड़े के आरोपी नीरव मोदी से संसद में मुलाकात की थी, जेटली ने कहा, ''मुझे याद नहीं आ रहा कि मैंने अपने जीवन में कभी नीरव मोदी को देखा है.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ गढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि संसद में नीरव मोदी से मिलने और देश छोड़कर भागने में उसकी मदद करने की बात तो छोड़िए, उन्होंने भगोड़ा हीरा कारोबारी को कभी व्यक्तिगत तौर पर देखा तक नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष को लगातार 'मसखरा शहजादा' करार देते हुए जेटली ने एक फेसबुक ब्लॉग में कहा कि क्या गांधी को कोई व्यक्तित्व संबंधी दिक्कत है. जहां वह दर्जनों बार झूठ बोलते हैं और फिर स्व-विभ्रम में उसे सच मानते हैं या यह किसी 'मसखरे शहजादे' का मामला है जिसने मसखरेपन में खुद को ही मात दे दी?

गांधी के इस आरोप पर कि उन्होंने अरबों के पी एन बी फर्जीवाड़े के आरोपी नीरव मोदी से संसद में मुलाकात की थी, जेटली ने कहा, ''मुझे याद नहीं आ रहा कि मैंने अपने जीवन में कभी नीरव मोदी को देखा है. संसद में उसके मुझसे मिलने का सवाल ही नहीं उठता. यदि वह संसद आया होगा, जैसा कि राहुल गांधी ने दावा किया है, तो तब यह रिसेप्शन के रिकॉर्ड से पता चल जाएगा.''

जेटली ने उल्लेख किया कि मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में बोलते हुए गांधी ने उनके दो संदर्भ दिए. वित्त मंत्री ने कहा कि पहले संदर्भ में गांधी ने दावा किया कि ''मैंने स्वीकार किया है कि विजय माल्या मुझसे संसद में मिला, उन्होंने आगे दावा किया कि मैंने स्वीकार किया है कि माल्या ने मुझसे कहा कि वह देश छोड़कर लंदन भाग रहा है और मैंने भागने में उसकी मदद की.''

माल्या के संबंध में मंत्री ने कहा कि संसद सदस्य के रूप में माल्या ने एक बार अपने मामले पर चर्चा के लिए संसद के गलियारे में उनका पीछा किया. जेटली ने कहा, ''मैंने उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और उससे कहा कि वह अपना प्रस्ताव बैंकरों के समक्ष रखे. इस पर उनका (गांधी) कहना है कि यह एक ऐसी बैठक हुई जिसमें उसने मुझसे कहा कि वह लंदन भाग रहा है. पूरी तरह झूठ.''

वित्त मंत्री ने आगे लिखा, ''उन्होंने (गांधी) यह झूठ कैसे गढ़ा? हिन्दुस्तान टाइम्स समिट में उन्होंने मेरे साथ हुई एक बैठक का जिक्र किया और फिर बयान को मेरे ऊपर डाल दिया. जब मुझसे पूछा गया तो मैंने केवल यही कहा कि मैं मति भ्रम का जवाब नहीं दे सकता.''

जेटली ने कहा, ''अब यह कहा जा रहा है कि मैं राष्ट्रपति मैक्रों की छिपी हुई टोली का हिस्सा हूं. क्या यह व्यक्तित्व संबंधी दिक्कत है जहां वह दर्जनों बार झूठ बोलते हैं और फिर विभ्रम में उसे सच मानने लगते हैं या यह 'मसखरा शहजादे' का मामला है जिसने मसखरेपन में खुद को ही मात दे दी है.''

दिल्ली में एयर क्वालिटी हुई 'बेहद खराब', सुधारने की कोशिश शुरू

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर जेटली ने कहा कि विमान और इसकी हथियार प्रणाली भारत में बिल्कुल नहीं बनाई जा रही है, न दसॉल्ट द्वारा, न ही किसी निजी कंपनी द्वारा. उन्होंने कहा कि सभी 36 विमान और उनके हथियार पूरी तरह उड़ान भरने और इस्तेमाल किए जाने की स्थिति में भारत पहुंचेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget