एक्सप्लोरर

370 पर राहुल vs राज्यपाल: सत्यपाल मलिक बोले- मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं राहुल, समस्याएं और बढ़ेंगी

राहुल गांधी ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से कहा कि उन्हें विमान की जरूरत नहीं है, बल्कि कश्मीर घाटी में जाने और वहां के लोगों से मिलने की आजादी चाहिए. इससे पहले मलिक ने राहुल से खुद घाटी में आकर हालात देख लेने को कहा था.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के मुद्दे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बीच बयानबाजी जारी है. अब राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी की इस मांग को खारिज कर दिया है कि विपक्ष के नेताओं को घाटी का दौरा करने की इजाजत दी जाए. सत्यपाल मलिक ने कहा है कि राहुल गांधी इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा है, ''राहुल गांधी कश्मीर के हालात के बारे में फर्जी खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं जो संभवत: सीमापार से प्रसारित की गयी हैं. हालात शांतिपूर्ण हैं और नहीं के बराबर घटनाएं हुई हैं. राहुल गांधी विभिन्न भारतीय टीवी चैनलों को देखकर खुद पता लगा सकते हैं, जिन्होंने कश्मीर घाटी के सही हालात बयां किये हैं. वह आज सुप्रीम में सरकार द्वारा रखे गये विस्तृत पक्ष को भी देख सकते हैं. कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की और इसे सरकार पर छोड़ा है.’’ राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया था? राहुल गांधी ने कल एक ट्वीट कर कहा था कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक को विपक्षी दलों के नेताओं को घाटी का दौरा करने और लोगों से बात करने की इजाजत देनी चाहिए. इसके जवाब में राज्यपाल ने कहा कि राहुल गांधी इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं. राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर राहुल गांधी शायद किसी फेक न्यूज को देखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. राज्यपाल ने कहा कि कुछ मामूली घटनाओं को छोड़कर राज्य की स्थिति शांतिपूर्ण है. 370 पर राहुल vs राज्यपाल: सत्यपाल मलिक बोले- मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं राहुल, समस्याएं और बढ़ेंगी राहुल गांधी के लिए विमान भेजने के लिए तैयार- राज्यपाल राहुल गांधी ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से कहा कि उन्हें विमान की जरूरत नहीं है, बल्कि कश्मीर घाटी में जाने और वहां के लोगों से मिलने की आजादी चाहिए. सोमवार को राज्यपाल मलिक ने राहुल से खुद घाटी में आकर हालात देख लेने को कहा था, उन्होंने कहा था कि वो राहुल गांधी के लिए विमान भेजने के लिए तैयार हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget