एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: आर्मी चीफ ने कहा- सेना राजनीतिक दबाव में नहीं, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा

जम्मू कश्मीर में बीजेपी पीडीपी के साथ सरकार में थी. मंगलवार को अचानक बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ दिया. बीजेपी सरकार से अलग हुई और महबूबा मुफ्ती के हाथ से सत्ता चली गई.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में बदले हालात के बीच सेना प्रमुख बिपिन रावत ने आतंकी आॉपरेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन से आतंकियों के खिलाफ सेना के ऑपरेशन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला. जम्मू कश्मीर में बीजेपी पीडीपी के साथ सरकार में थी. मंगलवार को अचानक बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ दिया. बीजेपी सरकार से अलग हुई और महबूबा मुफ्ती के हाथ से सत्ता चली गई. जम्मू कश्मीर में अब राज्यपाल शासन लग चुका है. क्या बोले सेना प्रमुख रावत? राजनीतिक दवाब को लेकर पूछे गए सवाल पर सेना प्रमुख ने कहा, ''ऑपरेशन पहले भी चल रहे थे फिर बीच में हमने सस्पेंशन ऑपरेशन का दौर देखा. हम चाहते थे कि वहां की जनता को रमजान के दौरान नमाज अदा करने में कोई दिक्कत ना हो. इस दौरान आतंकियों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी. इसलिए हमने दोबारा ऑपरेशन शुरू कर दिया है, हम अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे. हमारी कार्रवाई जैसी पहली चल रही थी वैसे ही चलती रहेगी, राजनीतिक बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा. हमारे ऊपर किसी भी तरह का कोई राजनीतिक दबाव नहीं है, सेना के अपने नियम हैं हम उसी के तहत कार्रवाई करते रहेंगे.'' घायल जवानों के इलाज के लिए काम रहे हैं- रावत सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा, ''हमारे सैनिक उत्तर और उत्तर पूर्व में तैनात हैं, जो आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं. इसी दौरान हमारे कई जवान शहीद हो जाते हैं. उससे ज्यादा जवान ऐसे हैं जो आतंकी हमलों में घायल हो जाते हैं. जब जवान घायल हो जाते हैं तो या उनका कोई अंग खो जाता है या फिर कोई किसी मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ा है. इस तरह के जवानों को जो परेशानी होती है उसे जानने की हमने कोशिश की है. कई बार ऐसे जवानों को मनोवैज्ञानिक इलाज की जरूरत होती है, लेकिन उन्हें गलतफहमी हो जाती है इससे उन्हें पागल बताया जा रहा है. हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि मनोवैज्ञानिक इलाज इसलिए दिया जा रहा है क्यों आप एक सदमे से गुजरे हैं." शहीद औरंगजेब के घर गईं रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामण आज जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद औरंगजेब के घर गईं. रक्षामंत्री ने शहीद औरंगजेब के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. मुलाकात को लेकर निर्मला सीतारमण कहा, "मैं शहीद के परिवार के साथ कुछ समय बिताने आई हूं और मैं जिस संदेश के साथ आई हूं, वो यह है कि शहीद सैनिक पूरे देश के लिए प्रेरणा है." इसके पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी औरंगजेब के परिवार से मुलाकात की थी. सेना के वीर जवान औरंगजेब को कश्मीरी आतंकियों ने अगवा कर लिया था जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget