एक्सप्लोरर

कुछ घंटे पहले अधिकारी ने दिया भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण, फिर घूस लेते पकड़ा गया

जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अफसर को घूसखोरी लेते रंगे हाथ पकड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

जयपुर: मोधापुर जिले में धूसखोर लोगों को दबोचने का जिम्मा उठाने वाला अफसर खुद घूसखोर निकला और उसी के महकमे यानि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगे हाथों दबोच लिया. मज़ेदार की बात ये है कि ये घूसखोर अफसर पकड़े जाने से महज दो घंटे पहले अपने साथ काम करने वाले लोगों को घूसखोरों को पकड़ने और पूरी ईमानदारी से काम करने का भाषण देकर आया था.

अपने स्टाफ को ईमानदारी से काम करने का दे रहा था भाषण

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का ये भ्रष्ट अफसर भेरू लाल मीणा है जो राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पुलिस उप अधीक्षक के पद पर तैनात था. मीणा के बारे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जयपुर में बैठे आला अफसरों को पिछले दो तीन महीनों से सूचना मिल रही थी कि वो सरकारी महकमों के लोगों से मासिक बंधी वसूल करता है. इसको देखते हुए ब्यूरो के अफसर मीणा पर निगाह रखे हुए थे. बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पूरे प्रदेश में एंटी करप्शन-डे मना रहा था. भेरू लाल मीणा इस समारोह का मुख्य वक्ता था.

बताया जा रहा है कि मीणा ने करीब ग्यारह बजे समारोह में भाषण दिया जिसमें उसने अपने स्टाफ से कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि सभी लोग ईमानदारी से काम करें. अपने हाथ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का टोल फ़्री नम्बर 1064 का पोस्टर हाथ में लेकर भेरू लाल मीणा ने बकायदा फोटो खिंचवाए. साथ ही वहां मौजूद लोगों से अपील कि कोई भी अगर आपसे घूस मांगे तो इस हेल्प लाइन नम्बर पर फोन करके सूचना दें.

पुलिस ने मीणा के घर से जमीन के कागज और नकद बरामद की

ये समारोह खत्म हुआ और सिर्फ दो घंटे के भीतर जयपुर से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने भेरू लाल मीणा को उसके दफ़्तर में उस वक्त दबोच लिया जब वो परिवहन विभाग के डी टी ओ महेश चंद मीणा से अस्सी हजार की रिश्वत ले रहा था. राजस्थान में ये पहला मौका है जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अपने किसी अफसर को ट्रेप किया हो. मीणा को घूसखोरी के आरोप में पकड़े जाने के बाद उसके घर की तलाशी ली गई. जहा से ज़मीनों के दस्तावेज और नक़द पैसा बरामद हुये. अभी उसके दूसरे कई ठिकानो पर भी तलाशी होने वाली है. भेरू लाल मीणा के साथ डी टी ओ महेश चंद मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. भेरू लाल मीणा की घूसखोरी और उसे रंगे हाथ पकड़े जाने की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में चर्चा का मुद्दा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें.

दुमका की महिला का सनीसनीखेज 17 लोगों पर गैंगरेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

‘आप’ का आरोप- मनीष सिसोदिया के घर में घुसे BJP कार्यकर्ता, पुलिस ने किया 6 को गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget