एक्सप्लोरर

MIG 29K Fighter Jet Crash: मिग-29के फाइटर जेट फिर हुआ क्रैश, नौसेना ने दिए जांच के आदेश

MIG 29K Fighter Jet Crash Goa: नौसेना ने बताया कि मिग 29के फाइटर जेट गोवा के करीब समंदर से आईएनएस हंस बेस पर रूटीन सोर्टी के दौरान लौटने पर विमान में टेक्निकल मैलफंक्शन हुआ था.

MIG 29K Fighter Jet Crash: भारतीय नौसेना का एक मिग 29के फाइटर जेट बुधवार (12 अक्टूबर) को गोवा के करीब समंदर में क्रैश हो गया. लड़ाकू विमान का पायलट दुर्घटना से पहले सुरक्षित समंदर में कूद गया, जिन्हें सर्च के बाद बचा लिया गया. नौसेना ने दुर्घटना के कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं.

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक मिग 29 के फाइटर जेट गोवा के करीब समंदर से आईएनएस हंस बेस पर रूटीन-सोर्टी के दौरान लौट रहा था. इस दौरान विमान में टेक्निकल मैलफंक्शन हुआ, जिसके बाद पायलट सुरक्षित इजेक्ट कर गया. बाद में पायलट को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित बचा लिया गया. प्रवक्ता के मुताबिक पायलट की हालत स्थिर है. घटना की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है. जानकारी के मुताबिक इस मिग 29के फाइटर जेट ने गोवा के आईएनएस हंस बेस से ही उड़ान भरी थी.

कब मिग 29के शामिल हुआ? 
साल 2013 में मिग 29के फाइटर भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल किया गया था. भारत ने रूस से कुल 45 मिग 29के जेट्स का सौदा किया था. गोवा के आईएनएस हंस बेस पर इन मिग 29के फाइटर जेट्स की ब्लैक पैंथर नाम की 303-स्कॉवड्रन है. इसीलिए इन जेट्स को ब्लैक पैंथर के नाम से भी जाना जाता है. ये ब्लैक पैंथर जेट्स नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रमादित्य पर देश की समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं. हाल ही में स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएऩएस विक्रांत की कोच्चि में कमीशनिंग के दौरान भी एक मिग 29के लड़ाकू विमान उसके फ्लाइट-डेक पर मौजूद था. 

पहले भी हुआ है ऐसा
आपको बता दें कि पिछले चार सालों में गोवा में ये चौथा ऐसा मामला है, जब नौसेना का आधुनिक फाइटर जेट मिग 29के दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इससे पहले मार्च 2020 में भी एक मिग 29के समंदर में क्रैश हुआ था. उस दौरान भी पायलट ने एयरक्राफ्ट से कूद कर जान बचाई थी. साल 2019 में एक पक्षी से टकराने के कारण भी नौसेना का एक मिग 29के फाइटर जेट गोवा में आईएनएस हंस बेस के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जनवरी 2018 में भी लैंडिंग के दौरान आईएनएस हंस बेस पर ही एक मिग 29के एयरक्राफ्ट रनवे पर फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था‌.

2018 में ही सीएजी ने मिग 29के लड़ाकू विमानों की ऑपरेशन्ल क्षमताओं पर बड़ा सवाल खड़ा किया था. यही वजह है कि भारतीय नौसेना अब अपने विमान वाहक युद्धपोत विक्रमादित्य और विक्रांत के लिए नए लड़ाकू विमानों की तलाश कर रही है. हाल ही में अमेरिका की बोइंग कंपनी के एफ-18 सुपर होरनेट और फ्रांस के राफेल (मेरीटाइम) ने गोवा में एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात होने के लिए टेस्ट दिए थे. इन दोनों विमानों में से एक को भारतीय नौसेना मेरीटाइम सिक्योरिटी के लिए खरीद सकती है. 

यह भी पढ़ें-

Exclusive: आत्मघाती ड्रोन से लैस होने जा रही है भारतीय सेना, टैंक पर भी कर सकता है सटीक हमला

Ladakh: भारतीय सेना ने सिंधू नदी पर बनाया शानदार पुल, वीडियो में देखिए कैसे किया इसे तैयार

 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget