एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश: धार्मिक उत्सव के दौरान गिरा पंडाल, 4 की मौत, 50 से अधिक जख्मी

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के वोंटीमिट्टा में रामनवमी उत्सव के दौरान पंडाल गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य जख्मी हो गए. हादसा तेज आंधी और बरसात की वजह से हुआ.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के वोंटीमिट्टा में रामनवमी उत्सव के दौरान पंडाल गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक जख्मी हो गए. हादसा तेज आंधी और बरसात की वजह से हुआ. रामनवमी उत्सव का आयोजन ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में किया गया था, जहां मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू पूरे परिवार के साथ पहुंचे. कडपा के एसपी ने कहा कि हादसे के वक्त टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू मौजूद नहीं थे.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू रामनवमी के मौके पर भगवान राम के विवाह समारोह कार्यक्रम के लिए बीती रात यहां आने वाले थे. नायडू भगवान के लिए सिल्क के कपड़े लेकर आने वाले थे. उनके आगमन से करीब 20 मिनट पहले ही पंडाल गिरे. हादसे के बाद यहां अफरातफरी मच गई. ओन्टीमिट्टा में शाम करीब 6 बज कर 40 मिनट पर तेज बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं. बहरहाल, मुख्य कार्यक्रम हुआ क्योंकि ज्यादातर पंडाल बारिश प्रूफ थे और जेनरेटरों की भी व्यवस्था थी. मुख्यमंत्री बारिश की वजह से, तय समय से करीब डेढ़ घंटा देर से आए और पूजा अर्चना की. बारिश की वजह से वे पंडाल भीग गये थे जो श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये थे. तूफानी हवाओं में कुछ पंडालों की टिन की छतें उड़ गईं. पुलिस के एक अधिकारी ने फोन पर कडप्पा से बताया कि टिन की छत गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. एक महिला की दिल का दौरा पड़ने से और एक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget