एक्सप्लोरर

अमरनाथ हमला: सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, दो और आतंकियों की हुई पहचान

सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. खबर है कि पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल के अलावा दो और आतंकियों की पहचान हो गई है.

अनंतनाग: सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. खबर है कि पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल के अलावा दो और आतंकियों की पहचान हो गई है.

आतंकियों ने हमले की जगह की रैकी भी की थी

अमरनाथ आतंकी हमले में जिन दो आतंकियों की पहचान हुई है उनका नाम आज़ाद मालिक और मजमिल मंज़ूर बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि हमले से पहले इन आतंकियों ने दो बार हमले की जगह की रैकी भी की थी.

कहा जा रहा है कि सबसे पहली आठ जुलाई को रैकी की गई थी, जिसमें ना सिर्फ़ अबू इस्माइल बल्कि उसके साथ आज़ाद मालिक और मजमिल भी शामिल थे. इन तीनों आतंकियो को अनंतनाग  में क़रीब शाम पांच बजे देखा गया था. उसके बाद नौ जुलाई को अनंतनाग के खिर्बल इलाक़े में शाम 7 बजे ये हमले की जगह देखे गए थे.

हमले में किया गया था दो बाइक का इस्तेमाल

कहा यह भी जा रहा है कि दस जुलाई को अटैक करने के बाद इन तीनों को अनंतनाग के हसनपुरा में भी देखा गया था. इस पूरे हमले में दो बाईक का इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस आतंकी हमले में चार आतंकी शामिल थे. चौथे आतंकी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

ismail1

कौन है इस्माइल?

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, हमले की पूरी साजिश पाकिस्तान के रहने वाले लश्कर के कमांडर इस्माइल ने रची थी. इस्माइल का पूरा नाम मोहम्मद अबू इस्माइल है. ये दक्षिण कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर का कमांडर है. स्थानीय आतंकी संगठनों के साथ इसके अच्छे रिश्ते हैं और स्थानीय आतंकी इसे मदद भी करते हैं.

हमले में सात लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि सोमवार देर रात आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा की एक बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. जिसमें सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. जबकि 19 घायल हो गए थे. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक हमले को तीन-चार आतंकियों ने अंजाम दिया, जो लश्कर-ए-तैयबा के हो सकते हैं. इस बस में 56 यात्री सवार थे. ये सभी बालताल के रास्ते अमरनाथ गुफा के दर्शन कर आठ जुलाई को श्रीनगर लौटे थे. उसके बाद श्रीनगर और सोनमर्ग घूमकर कल रात वापस जम्मू की तरफ लौट रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget