एक्सप्लोरर

Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने CM शिंदे से की मुलाकात, अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी का दिया निमंत्रण

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बचपन के दोस्त हैं. कुछ महीने पहले ही दोनों की गुजरात में प्री-वेडिंग सेरेमनी भी हुई थी.

Anant Ambani Radhika Merchant Marriage: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मेहमानों को कार्ड भेजे जा रहे हैं और खास मेहमानों को तो खुद मुकेश अंबानी निमंत्रण देने जा रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार (26 जुलाई) को मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और अपने बेटे की शादी का निमंत्रण दिया. 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को मुंबई में शादी हो रही है. इस शादी में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनीतिक गलियारों के बड़े चेहरे भी शामिल होने वाले हैं. मुकेश अंबानी के साथ-साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अंबानी परिवार के लोगों को सीएम के साथ देखा जा सकता है. राधिका के हाथ में भगवान गणेश की एक मूर्ति भी नजर आ रही है.

मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण एनसीपी (शरद गुट) चीफ शरद पवार को भी दिया है. उन्होंने पवार के घर सिल्वर ओक पहुंचकर उन्हें निमंत्रण दिया.  

नीता अंबानी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा

इससे पहले, रिलायंस फाउंडेशन की की चेयरपर्सन और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने सोमवार को वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की थी. उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का निमंत्रण भगवान शिव के चरणों में भी चढ़ाया.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नीता अंबानी ने कहा था, "अभी तो भोलेनाथ के दर्शन करने जा रही हूं और उसके बाद गंगा आरती करने जा रही हूं. मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं. आज निमंत्रण पत्र लेकर आई हूं मेरे अनमंत और राधिका की शादी का तो बस भगवान के चरणों में ये आज चढ़ा रही हूं." 

यह भी पढ़ें: नीता अंबानी ने चखा बनारसी चाट का स्वाद, पिंक साड़ी में दिखा एलीगेंट लुक, तस्वीरें वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget