एक्सप्लोरर

अमृतसर ट्रेन हादसा: जांच रिपोर्ट में नवजोत कौर सिद्धू को क्लीनचिट, रेलवे के गेटमैन और आयोजक दोषी

दशहरे पर हुए पंजाब के अमृतसर में ट्रेन हादसे में मजिस्ट्रेट की जांच में रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन और दशहरा पूजा के आयोजकों को दोषी ठहराया हैं साथ ही नवजोत कौर सिद्धू को क्लीनचिट दे दी है.

चंडीगढ़: दशहरे पर हुए पंजाब के अमृतसर में ट्रेन हादसे में मजिस्ट्रेट की जांच में नजदीकी रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन और दशहरा पूजा के आयोजकों को अलग-अलग भूल चूक के लिए दोषी ठहराया गया है. हादसे में करीब 60 लोग मारे गए थे. जांच रिपोर्ट में पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को क्लीनचिट दी गई जो दशहरा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कार्यक्रम आयोजन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी.’’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम को आदेश दिया कि अमृतसर ट्रेन हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए थे. जांच का जिम्मा जालंधर संभागीय आयुक्त बी पुरुषार्थ को सौंपा गया. उन्हें सरकार ने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था.

आपको बता दें कि 19 अक्टूबर को दशहरा था. उस दिन अमृतसर में जोड़ा फाटक के पास लोगों की भीड़ रावण दहन देख रही थी. उसी दौरान वहां से गुजरी एक तेज रफ्तार ट्रेन ने रेलवे ट्रैक पर मैजूद भीड़ को कुचल दिया था. इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की 300 पन्नों की रिपोर्ट पिछले महीने पंजाब के गृह सचिव को सौंपी गई थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों ने पटरियों पर खड़े होकर इस आयोजन को देखने की गलती की जबकि आयोजकों ने रेलवे लाइन पर आयोजन करने और इसके लिए जरूरी सुरक्षा और संरक्षा संबंधी इजाजत नहीं ली.

पुरुषार्थ ने नवजोत कौर सिद्धू एवं रेलवे अधिकारियों समेत करीब 150 लोगों के बयान दर्ज किए जबकि ट्रेन के लोको पायलट को क्लीन चिट देने के लिए रेलवे पर सवाल उठाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखित में अपना बयान दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget