एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: अमृतसर लाया गया अमृतपाल का दाहिना हाथ पप्पलप्रीत, साये की तरह चल रहा था उसके साथ, अब खुलेंगे राज

Papalpreet Singh News: अमृतसर एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल के साथ पप्पलप्रीत सिंह (Papalpreet Singh) को सुबह लाया गया. उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Amritpal Singh Aide Arrested: भगोड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के करीबी पप्पलप्रीत सिंह (Papalpreet Singh) को मंगलवार (11 अप्रैल) तड़के अमृतसर एयरपोर्ट (Amritsar Airport) लाया गया. पप्पलप्रीत को सोमवार (10 अप्रैल) को अमृतसर के कथुनंगल इलाके से गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले सोमवार को पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (IGP), मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल (Sukhchain Singh Gill) ने कहा कि पप्पलप्रीत सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है.

अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कथुनंगल इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई है. इसके अलावा, वह छह मामलों में भी फरार है. पप्पलप्रीत को कई तस्वीरों में अमृतपाल सिंह के साथ देखा गया था, जो राज्य पुलिस के शिकंजे से बचने के बाद सामने आई थी. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है. 

28 मार्च तक अमृतपाल के साथ रहा 

पूछताछ में पप्पलप्रीत ने बताया है कि वो 28 मार्च को होशियारपुर में अमृतपाल से अलग हो गया था. 18 मार्च से 28 मार्च तक वो अमृतपाल के साथ ही रहा. 28 मार्च को होशियारपुर में वो दोनों पुलिस के हाथ आने से बच गए थे. पुलिस का ऑपरेशन  कैसे सफल नहीं हुआ और कैसे उन दोनों के उस दिन ड्राइवर जोगा सिंह के साथ पुलिस को गच्चा दिया था इसकी जानकारी भी दी है. अमृतसर एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल के साथ पप्पलप्रीत को सुबह लाया गया. 

कथुनंगल में किया गया गिरफ्तार 

पप्पलप्रीत का बयान भी सामने आया है. उसका कहना है कि वह एकदम सही सलामत है. उसे सोमवार (11 अप्रैल) को कथुनंगल में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का कहना है कि 18 मार्च को अमृतपाल के भागने के बाद से दोनों को कई मौकों पर सीसीटीवी फुटेज में साथ देखा गया था. खबर यह भी सामने आई थी कि पुलिस के डर से पप्पलप्रीत और अमृतपाल हरियाणा और बाद में पीलीभीत भाग गए, जहां वे एक गुरुद्वारे में छिप गए थे . बाद में दोनों पंजाब लौट आए और होशियारपुर में छिप गए. 

अमृतपाल के दिल्ली में होने का शक 

इससे पहले पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने पर संदेह जताया था. इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और अमृतपाल की गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश कर रही है. अमृतपाल 18 मार्च से फरार है, जिस दिन पंजाब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी. अमृतपाल के समर्थकों की तरफ से 23 फरवरी को अमृतसर में अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोलने के लगभग तीन हफ्ते बाद यह कार्रवाई हुई, जिसमें उनके एक करीबी लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग की गई थी. 

ये भी पढ़ें: 

Amit Shah Arunachal Visit: अरुणाचल में अमित शाह का चीन को जवाब, 'सुई की नोक के बराबर भी कोई अतिक्रमण नहीं कर सकता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget