एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Absconding: भगोड़ा अमृतपाल बना रहा था युवाओं की टाइगर फोर्स, डॉलर की नकल कर छाप रखे थे खालिस्तानी नोट

Amritpal Singh Case: पंजाब पुलिस को अमृतपाल सिंह के करीबी तेजिंदर उर्फ गोरखा बाबा के मोबाइल फोन से मिली चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग से कई सबूत हाथ लगे हैं.

Amritpal Search Operation: खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे पंजाब पुलिस के ऑपरेशन का शनिवार (25 मार्च) को 8वां दिन है. वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल अभी तक फरार चल रहा है. इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है कि अमृतपाल सिंह अपनी खुद की फौज तैयार कर रहा था.

इंडिया टुडे से बातचीत में खन्ना पुलिस के एसएसपी अमनीत ने बताया कि अमृतपाल टाइगर फोर्स नाम से खालिस्तानी नेता खुद की फौज बनाने की तैयारी कर रहा था. ये तैयारी आनंदपुर खालसा फौज से इतर की जा रही थी. उन्होंने बताया था कि वारिस पंजाब दे चीफ ने खालिस्तान की करेंसी भी छाप रखी थीं. जिसके लिए वो आंदोलन चला रहा था. ये करेंसी डॉलर की नकल कर बनाई गई थी और इस पर खालिस्तान का नक्शा भी बना हुआ है.

AKF में केवल युवाओं की हो रही थी भर्ती

खन्ना पुलिस के एसएसपी ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने खालिस्तान के लिए कुछ राज्यों को चुना है और इसका झंडा बनाया है. इसी के साथ अमृतपाल के खालिस्तान में कपूरथला, पटियाला और जींद के इलाके भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जिस तरह से सेना में सैनिकों को उनकी रेजिमेंट के हिसाब से नंबर दिए जाते हैं, ठीक उसी तरह आनंदपुर खालसा फोर्स और अमृतपाल टाइगर फोर्स के सदस्यों को भी एकेएफ (AKF) नंबर दिए गए हैं. इनके हाथों पर एकेएफ के टैटू भी हैं. उन्होंने बताया कि अमृतपाल टाइगर फोर्स में केवल युवाओं की ही भर्ती की जा रही थी.

करीबी गोरखा बाबा के फोन से हुआ खुलासा

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी तेजिंदर उर्फ गोरखा बाबा के मोबाइल फोन से मिली चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग से मिले सबूतों के आधार पर ये दावा किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को ये सारे सबूत तेजिंदर के फोन में मिले हैं. पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि खालिस्तान बनाने के लिए अमृतपाल सिंह कई देशों के साथ बातचीत कर रहा था और इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई उसकी मदद कर रही थी.

ऑपरेशन अमृतपाल में जुटी पुलिस

खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह अभी भी फरार चल रहा है और पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए बड़ा ऑपरेशन चला रही है. इसके चलते नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है, क्योंकि अमृतपाल के नेपाल भागने की संभावना जताई गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने कई राज्यों को अलर्ट पर रखा हुआ है. हरियाणा पुलिस ने 23 मार्च को एक महिला को गिरफ्तार किया था, जिसने अमृतपाल और पपलप्रीत सिंह को अपने घर में पनाह दी थी. अब तक पुलिस 207 लोगों को हिरासत में ले चुकी है.

ये भी पढ़ें:

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल के लिए कांग्रेस का एक्शन प्लान! मिशन कर्नाटक से पीएम मोदी को मिलेगा करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: किसी ने आपके मुंह की सिलाई कर दी, शाह के RS से गैर-मौजूदगी पर खरगे का वार
Live: किसी ने आपके मुंह की सिलाई कर दी, शाह के RS से गैर-मौजूदगी पर खरगे का वार
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
गृह मंत्री अगर इस्तीफा नहीं दे सकते तो…, छात्रों पर पैलेट गन को लेकर खरगे का वार
गृह मंत्री अगर इस्तीफा नहीं दे सकते तो…, पैलेट गन को लेकर खरगे का वार
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget