एक्सप्लोरर

बंगाल पर पकड़ मजबूत करने के लिए शाह का एक और दौरा, TMC के कई नेता बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वहीं विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वहीं विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से गृहमंत्री अमित शाह 30-31 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं. कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह शनिवार की सुबह इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे. वहीं अमित शाह के बंगाल दौरे पर टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

अपने बंगाल दौरे पर शनिवार को अमित शाह कोलकाता से हेलीकॉप्टर में मायापुर पहुंचेंगे. मायापुर नदिया जिला में है. इसके बाद वहां दोपहर का खाना खाने के बाद फिर हेलीकॉप्टर से अमित शाह ठाकुरनगर जाएंगे. उत्तर 24 परगना का ठाकुरनगर मतुआ समुदाय का गढ़ माना जाता है. मतुआ समुदाय के लोग जल्द से जल्द नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की मांग कर रहे हैं. अमित शाह वहां ठाकुरबाड़ी में सांसद शांतनु ठाकुर से भी मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही अमित शाह एक रैली में लोगों को संबोधित भी करेंगे. वहीं मायापुर और ठाकुरनगर के बाद गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता की साइंस सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

यह है रविवार का कार्यक्रम

अमित शाह का बंगाल दौरा दो दिन का होगा. अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह गृहमंत्री अमित शाह दक्षिण कोलकाता के भारत सेवाश्रम संघ में जाएंगे और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ती पर माल्यार्पण करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे. वहीं अपने बंगाल दौरे पर अमित शाह सबसे अहम रैली के लिए हावड़ा जाएंगे. कहा जा रहा है कि इस रैली में अमित शाह की मौजूदगी में टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

इसके बाद अमित शाह दोपहर का खाना बागदी समुदाय के एक परिवार के साथ खाएंगे. अमित शाह अपने बंगाल दौर पर हावड़ा के उलुबेरिया में एक रोड शो भी करेंगे. इसके बाद कोलकाता में कालीमाता की मंदिर दर्शन करने के बाद अमित शाह दिल्ली वापस लौटेंगे.

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर रैली हिंसाः घायल पुलिसकर्मियों से मिले अमित शाह, जानें गृह मंत्रालय का अगला कदम क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget