एक्सप्लोरर

अमित शाह कल जाएंगे बंगाल, विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं संग बनाएंगे रणनीति

अमित शाह पांच नवंबर से पश्चिम बंगाल का दो दिन का दौरा करेंगे. पार्टी संगठन का जायजा लेने के लिए बांकुरा और कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

कोलकाताः केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह पांच नवंबर से पश्चिम बंगाल का दो दिन का दौरा करेंगे और राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन का जायजा लेने के लिए बांकुरा और कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसकी जानकारी बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को दी.

कोविड-19 के प्रकोप के बाद से शाह का यह राज्य का पहला दौरा होगा. उन्होंने पिछली बार एक मार्च को राज्य का दौरा किया था.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाये थे सवाल

गृहमंत्री का यह दौरा महत्व रखता है क्योंकि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में ‘‘बिगड़ती’’ कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की थी. धनखड़ ने पिछले सप्ताह नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी और ‘‘राज्य के हालात’’ पर चर्चा की थी.

बीजेपी के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि शाह चार नवंबर की रात में कोलकाता पहुंचेंगे. वह अगले दिन बांकुरा जाएंगे और पूर्वी एवं पश्चिम मिदनापुर, बीरभूम, पुरुलिया और बांकुरा जिलों के बीजेपी नेताओं के साथ एक संगठनात्मक बैठक करेंगे.

बसु ने कहा, ‘‘वह शाम को कोलकाता लौटेंगे. छह नवंबर को वह दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाएंगे और शास्त्रीय गायक पंडित अजय चक्रवर्ती से मुलाकात करेंगे. बाद में, वह राज्य के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि शाह के बांकुरा और कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर पर दोपहर का भोजन करने की भी संभावना है.

बूथ स्तर के नेताओं से करेंगे बातचीत पार्टी सूत्रों ने कहा कि शाह बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष के साथ बूथ और जिला स्तर के नेताओं और विभिन्न सामाजिक समूहों के साथ बातचीत करेंगे. प्रदेश भाजपा नेता ‘‘कानून का शासन नहीं होने’’ का हवाला देते हुए बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं.

शाह का यह दौरा प्रदेश भाजपा में बड़े संगठनात्मक बदलाव के बाद होगा. इसके महासचिव (संगठन) सुब्रत चट्टोपाध्याय को हटा दिया गया था और उनके कनिष्ठ अमिताभ चक्रवर्ती को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उस पद पर नियुक्त किया गया था.

बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 अप्रैल-मई में होने की संभावना है. यह भाजपा के लिए महत्त्वपूर्ण होगा क्योंकि वह राज्य की राजनीति में अपनी बढ़ती प्रमुखता को भुनाने की कोशिश करेगी, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश करेंगी.

यह भी पढ़ें-

SRH vs MI: हैदराबाद ने मुंबई को मात देकर प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, वॉर्नर-साहा रहे जीत के हीरो

जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दायर की, अभिनेत्री बोलीं- एक थी शेरनी और..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी

Embed widget