एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल पर 2-4 दिन में निकलेगा कोई फॉर्मूलाः अमित शाह

कर्नाटक चुनावों के समय के दौरान 19 दिनों तक तेल का दाम नहीं बढ़ने पर सरकार की ओर से दाम नहीं बढ़ाने का कोई निर्देश नहीं था. ये फैसला तेल कंपनियों ने खुद लिया था.

नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की आलोचनाओं के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीर है और अगले 2-4 दिनों में कोई फार्मूला या समाधान निकाल लिया जायेगा. शाह ने भाजपा मुख्यालय में कहा, ‘जहां तक तेल के दाम का विषय है, सरकार इसको लेकर काफी गंभीर है. कल पेट्रोलियम मंत्री की सभी तेल कंपनियों के साथ बैठक हो रही है.’ उन्होंने कहा कि एक फार्मूले के तहत तेल के दाम बढ़े हैं और इस विषय पर क्या विचार करना है, इस पर सरकार के उच्चतम स्तर पर विचार हो रहा है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘अगले 2-3-4 दिनों में कोई न कोई फार्मूला या समाधान ढूंढने के लिये सरकार में बैठे कार्यकर्ता निश्चित तौर पर प्रयास करेंगे .' पेट्रोलियम मंत्री ने यह बात बताई है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जहां सरकार लगातार आलोचना झेल रही है वहीं अब तेल कंपनियों को भी इस मामले में आगे आकर सफाई देनी पड़ रही है. आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरशन की प्रेस कांफ्रेंस में चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा कि कर्नाटक चुनावों के समय के दौरान 19 दिनों तक तेल का दाम नहीं बढ़ने पर सरकार की ओर से दाम नहीं बढ़ाने का कोई निर्देश नहीं था. ये फैसला तेल कंपनियों ने खुद लिया था. पहले भी तेल कंपनियां लगातार दाम बढ़ा रही थीं और दाम में इजाफे को रोकने का फैसला खुद कंपनियों का था. पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत के लिये इसी हफ्ते कदम उठा सकती है सरकार सरकार ने हमें हर दिन के आधार पर पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव करने की आजादी दी है और ईंधन कीमतें बढ़ाने पर फैसला कंपनियां खुद करती हैं. हम मानते हैं कि सभी पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के अंदर आना चाहिए संजीव सिंह ने इस साल के वित्तीय आंकड़े भी दिए और कहा कि कम्पनी को 2017-18 में टैक्स चुकाने के बाद 21,346 करोड़ का लाभ हुआ है जबकि साल 2016 -17 में कंपनी को 19,106 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क और राज्य सरकारें वैट घटाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके. पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत के लिये इसी हफ्ते कदम उठा सकती है सरकार पेट्रोल-डीजल पर तत्काल एक्साइज ड्यूटी घटाएं 'महाराजा मोदी' : कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget