एक्सप्लोरर

अमित शाह के दौरे का असर, SP-BSP के 4 और एमएलसी बीजेपी में होंगे शामिल

नई दिल्ली: बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है. बाराबंकी में आज वे बीजेपी ऑफिस के लिए भूमि पूजन करेंगे और शाम को मीडिया से बात करेंगे. अमित शाह के इस दौरे के दौरान यूपी में विपक्षी पार्टियों में हड़कंप मचा है. समाजवादी पार्टी के दो और बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) के एक एमएलसी ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अब खबर मिल रही है कि विपक्षी दलों के चार और एमएलसी बीजेपी के संपर्क में है.

समाजवादी पार्टी के दो एमएलसी-यशवंत सिंह और बुक्कल नवाब समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं, वहीं मायावती की पार्टी बीएसपी के MLC जयवीर सिंह ने भी मायावती की हाथी से पल्ला झाड़ लिया है और अब जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक विपक्षी दलों के चार और एमएलसी इसी राह पर निकल सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के दो और कांग्रेस और बीएसपी के एक-एक एमएलसी बीजेपी के संपर्क में है. खबर के मुताबिक अभी कुछ मुद्दों को लेकर इन चारों की बीजेपी नेतृत्व से बात चल रही है और अगर डील पर मुहर लग गई तो फिर ये चारों भी शाह के मिशन यूपी में जोरशोर से शामिल हो जाएंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इशारों इशारों में मायावती को चेताया कि अगर दोनों साथ नहीं आये तो फिर कहीं के नहीं रहेंगे. अखिलेश ने कहा, "हम राजनीति में हैं, संबंध सबसे अच्छे हैं. कब किससे सहयोग लेना पड़े ये जरूरी नहीं हम आपको बताएं." वैसे अभी तक मायावती की तरफ से अखिलेश के प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं आया है, अलबत्ता उन्होंने बीजेपी को लेकर अपने मन का डर जरूर सार्वजनिक कर दिया.

बिहार और गुजरात के बाद अब यूपी में भी बीजेपी सरकारी मशीनरी का डर दिखा कर विपक्षी पार्टियों को तोड़ने में लगी है. दूसरी तरफ विपक्ष के पाले से बीजेपी के खेमे में आने को बेताब नेतागण अपने पुराने घर को कोसने में जुटे हैं. बुक्कल नवाब की राह पर ही विपक्ष के बाकी दोनों एमएलसी और इसका सीधा फायदा बीजेपी खासकर उसके मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को होने जा रहा है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा अभी ना तो विधानसभा के सदस्य हैं ना ही विधानपरिषद के. अब खबर मिल रही है कि विपक्षी दलों के जिन तीन एमएलसी ने अपनी सदस्यता छोड़ी है, उन सीटों से बीजेपी के ये तीनों नेता चुने जाएंगे. मतलब बीजेपी के लिए आम के आम, गुठली के दाम.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget