एक्सप्लोरर

अमित शाह ने तमिलनाडु दौरा टाला, मोदी मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबरदल!

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा इसलिए टाल दी क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने की संभावना है.

चेन्नई/नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 22 अगस्त से शुरू होने वाले अपने तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे को टाल दिया है. ऐसी अटकलें है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार हो सकता है.

इस बारे में पूछे जाने पर बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा इसलिए टाल दी क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने की संभावना है. तमिलनाडु प्रदेश बीजेपी इकाई की अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदरराजन ने बताया कि शाह को दिल्ली में एनडीए के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करनी थी. उन्होंने बताया कि अमित शाह की दूसरे महत्वपूर्ण बैठकों में भी उपस्थिति जरूरी थी इसलिए यह दौरा स्थगित कर दिया गया. उन्होंने एक बयान में कहा, “ इसके बाद 95 दिनों के भारत दौरे के हिस्से के तौर पर उनका यहां का दौरा स्थगित हो गया.” राज्य अध्यक्ष ने बताया कि अब उनके तमिलनाडु दौरे की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 22-24 अगस्त के बीच राज्य के दौरे के दौरान चेन्नई और कोयंबतूर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे. वो यहां कई बड़े लोगों से मिलनेवाले थे और एक पार्टी कार्यकर्ता के घर पर दोपहर का भोजन करने के लिए भी जाने वाले थे. इसके साथ ही राज्य के पदाधिकारियों को संबोधित करनेवाले थे. इससे पहले अमित शाह मई महीने में राज्य के दौरे पर आने वाले थे लेकिन यह दौरा स्थगित हो गया था.

साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हुए बीजेपी अध्यक्ष पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के रास्ते तलाशने और रणनीति तय करने के लिए पूरे देश का दौरा कर रहे हैं. तमिलनाडु में बीजेपी का एक सांसद है जबकि 234 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी का कोई प्रतिनिधि नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget