एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में ताबड़तोड़ हमलों के बीच भारत ने उठाया बड़ा कदम! 10 देशों संग मिलकर घेरने का बनाया प्लान

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से आतंकी हमलों में भारी इजाफा हुआ है. इसी हफ्ते बलोच आर्मी ने तो पाकिस्तान की पूरी ट्रेन की हाईजैक कर ली. इसके बाद पाकिस्तान में 12 घंटों में 19 हमले हुए.

''जो लोग अपने आंगन में सांप पालते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि कभी न कभी वे सांप उनको डंस सकते हैं.'' यह नसीहत 2011 में अमेरिकी राजनेता हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान को दी थी. उस वक्त वे पाकिस्तान में ही थीं. अब उनकी कही बात सच साबित हो रही है. पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं. यानी जिन आतंकियों को पाकिस्तान ने पनाह दी, उन्होंने उसे ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है. 

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से आतंकी हमलों में भारी इजाफा हुआ है. इसी हफ्ते बलोच आर्मी ने तो पाकिस्तान की पूरी ट्रेन की हाईजैक कर ली. इसके बाद पाकिस्तान में 12 घंटों में 19 हमले हुए. इनमें भारी जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है. रविवार को बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमला हुआ. पाकिस्तान का दावा है कि इस हमले में 7 लोग मारे गए हैं. जबकि BLA का दावा है कि इस आत्मघाती हमले में 90 सैनिक मारे गए. इन सबके बीच भारत ने भी आतंकवाद को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है.

भारत ने बुलाई 10 देशों की बैठक

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत बुधवार को आतंकवाद और उग्रवाद के खतरे से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करने के लिए 10 देशों के संगठन आसियान (ASEAN) के दो दिन की समिट की मेजबानी करेगा. इसमें ASEAN के कुछ वार्ता साझेदार भी शामिल होंगे. 

अधिकारियों ने बताया कि आसियान रक्षा मंत्रियों की ‘मीटिंग-प्लस’ (एडीएमएम-प्लस) तंत्र के ढांचे के तहत आतंकवाद निरोध पर विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) के सम्मेलन में उभरते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है.

कौन-कौन से देश होंगे शामिल?

ADMM प्लस एक मंच है जिसमें 10 देशों का आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन) और उसके आठ वार्ता साझेदार - भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूस और अमेरिका शामिल हैं.

दिल्ली में आयोजित होने वाले ईडब्ल्यूजी सम्मेलन की अध्यक्षता भारत और मलेशिया संयुक्त रूप से करेंगे. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बैठक में 10 आसियान सदस्यों और समूह के आठ वार्ता साझेदारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ तिमोर लेस्ते और आसियान सचिवालय भी भाग लेंगे. इसमें कहा गया है, भारत पहली बार आतंकवाद-रोधी ईडब्ल्यूजी की सह-अध्यक्षता करेगा.

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह बुधवार को सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे. यह 2024-2027 तक चलने वाले चक्र के लिए आतंकवाद-रोधी गतिविधियों पर ईडब्ल्यूजी द्वारा नियोजित गतिविधियों की पहली बैठक होगी. मंत्रालय ने बताया, ‘‘चर्चा आतंकवाद और उग्रवाद के उभरते खतरे से निपटने के लिए एक मजबूत और व्यापक रणनीति विकसित करने पर केंद्रित होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget