एक्सप्लोरर

‘दुर्भाग्य से कई अच्छी चीजें...’, अग्निपथ स्कीम पर भारी बवाल के बीच नई सेना भर्ती योजना को लेकर बोले पीएम मोदी

Agnipath Scheme: पीएम मोदी की तरफ से ये टिप्पणी ऐसे वक्त पर की गई है जब केन्द्र सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ स्कीम का जोरदार विरोध किया जा रहा है. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे इस स्कीम का हवाला नहीं दिया. 

Agnipath Recruitment Scheme: सेना में भर्ती की नई प्रक्रिया को लेकर देश के कई हिस्सों में लगातार युवाओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके विरोध में उपद्रवियों ने ट्रेनें और बसें जलाई, पत्थरबाजी की और राजनेताओं के आवास को निशाना बनाया. दूसरी तरफ, केन्द्र सरकार और सेना की तरफ से 'अग्निपथ स्कीम' वापस नहीं लेने की मंशा जाहिर कर इसके फायदे के बारे में समझाया जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि अच्छे उद्देश्य से की गई चीजें राजनीति में फंस जाती है.

उनकी तरफ से ये टिप्पणी ऐसे वक्त पर की गई है जब केन्द्र सरकार की तरफ से लाई गई नई भर्ती स्कीम अग्निपथ का जोरदार तरीके से विरोध किया जा रहा है. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे इस स्कीम का हवाला नहीं दिया और उनका पूरा भाषण उनकी सरकार की तरफ से दिल्ली-एनसीआर में किए जा रहे विकास कार्यों पर ही फोकस रहा.

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- "यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि अच्छी मंशा से लाई गई कई चीजें राजनीति के रंग में फंस जाती हैं. मीडिया भी टीआरपी की मजबूरियों के चलते उन चीजों में आ जाता है."

गौरतलब है कि अग्निपथ योजना का एलान केन्द्र सरकार की तरफ से मंगलवार को किया गया, जिसका मकसद चार वर्षों के लिए साढ़े सतरह साल से 21 साल तक आर्म्ड फोर्सेज में युवाओं को लाना है. लेकिन इतने कम समय के लिए भर्ती की वजह से बीजेपी पर लगातार निशाना साधा जा रहा है. इसके विरोध में कई राज्य खासकर उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. विरोध प्रदर्शन के बीच केन्द्र सरकार की तरफ से कई रियायतों की घोषणा की गई है.   

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme के खिलाफ भारत बंद का एलान, बिहार के 17 जिलों में इंटरनेट बंद, आज भी नहीं चलेगी ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget