एक्सप्लोरर

जब अमेरिका ने भारत पर हमले के लिए बनाया था प्लान! जानें क्यों दुश्मन बन गया था US?

आज भारत और अमेरिका रणनीतिक साझेदार हैं, लेकिन 1991 में अमेरिका ने भारत पर हमले की योजना बनाई थी. जानिए कैसे कश्मीर संकट के दौरान दोनों देशों के बीच तनाव युद्ध जैसी स्थिति तक पहुंच गया था.

India-America History: आज भारत और अमेरिका रणनीतिक साझेदार हैं, लेकिन 1991 की एक घटना ने दोनों देशों को भयंकर युद्ध की कगार तक पहुंचा दिया था. उस वक्त दुनिया कोल्ड वॉर के बाद नई वैश्विक व्यवस्था में प्रवेश कर रही थी. सोवियत संघ का बंटवारा हो चुका था और भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर संकट चरम पर था.

यूरेशियन टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की एक बड़ी हथियार निर्माता कंपनी जनरल डायनेमिक्स ने उस साल पेंटागन के सामने एक युद्ध सिमुलेशन प्रजेंटेशन रखा था, जिसमें अमेरिका ने भारत पर पूर्ण सैन्य आक्रमण की रणनीति तैयार की थी.

परमाणु युद्ध की आशंका और अमेरिका की सक्रियता 

1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर स्थिति इतनी गंभीर थी कि परमाणु युद्ध की आशंका जताई जा रही थी. दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्र में तैनात हो चुकी थीं और भारत ने साफ कर दिया था कि अगर कोई विदेशी नौसेना उसके 600 समुद्री मील क्षेत्र में प्रवेश करेगी तो उस पर भीषण हमला किया जाएगा.

अमेरिका को डर था कि भारत पाकिस्तान पर अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों से हमला कर सकता है. पाक के परमाणु ठिकानों को निशाना बना सकता है. इस पर अमेरिका ने भारत को रोकने के लिए अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप और दो परमाणु-संचालित पनडुब्बियां हिंद महासागर में भेजीं.

भारतीय नौसेना ने अमेरिका को चेताया 

अमेरिकी पनडुब्बियों और एयरक्राफ्ट कैरियर्स ने मुंबई के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में भारतीय समुद्री सीमा का उल्लंघन किया तो भारतीय नौसेना ने नकली हमले शुरू कर दिए. भारत ने स्पष्ट कहा कि यदि अमेरिका पीछे नहीं हटा तो असली हमला किया जाएगा. अमेरिका ने इसे शांतिपूर्ण ट्रांजिट का अधिकार बताया और डिएगो गार्सिया में मौजूद B-52 बमवर्षक विमानों को हाई अलर्ट पर डाल दिया.

अमेरिका ने भारत पर हमला करने की योजना बनाई थी 

जनरल डायनेमिक्स की ओर से पेश किए गए सिमुलेशन में दिखाया गया कि अमेरिका ने भारत के INS चक्र पनडुब्बी बेस, वेंडुरुथी नौसेना वायु स्टेशन, अग्नि-पृथ्वी मिसाइल, गोला-बारूद गोदाम और एक बिजली प्लांट पर हमले की योजना बनाई थी. सिर्फ यही नहीं, इस योजना के तहत अमेरिकी B-52 विमानों, पनडुब्बियों और विध्वंसकों ने भारत पर 190 मिसाइलें दागीं, जिससे भारत की कमांड और नियंत्रण प्रणाली प्रभावित हुई और नौसेना पर भारी नुकसान हुआ. उस वक्त अमेरिका के पास 117 मिसाइलें रिज़र्व में भी थीं, ताकि भारत यदि जवाबी हमला करे, तो उसे रोका जा सके.

वक्त ने करवट ली है 

जहां 1991 में अमेरिका पाकिस्तान के साथ खड़ा था और भारत को रोकने की योजना बना रहा था, वहीं आज भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदार हैं, जो चीन को रोकने के लिए एक साथ हैं. Indo-Pacific सुरक्षा तंत्र साझा करते हैं.रक्षा, टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक्स में गहराई से जुड़े हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget