एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 10 हजार भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, 4000 यात्रियों का दूसरा जत्था पहुंचा पहलगाम-बालटाल

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी तक जाने वाले दोनों रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अमरनाथ यात्रा को लेकर मौसम विभाग की ओर से बुलेटिन भी जारी किया गया है.

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा शनिवार (29 जून 2024) से शुरू हो गई. इस यात्रा के पहले दिन करीब 10 हजार भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए. जम्मू से शनिवार की सुबह चला 200 गाड़ियों का दूसरा जत्था पहलगाम और बालटाल पहुंच गया है. इस काफीले में करीब चार हजार से अधिक यात्रा हैं. सभी श्रद्धालु प्रशासन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों से खुश तो नजर आये, लेकिन यात्रा  के रूट पर लगने वाले जाम से सभी नाखुश भी नजर दिखे.

अमरनाथ यात्रा को लेकर मौसम अपडेट

अमरनाथ यात्रा के रूप के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले दिनों तक गुफा के रास्तों पर बारिश होने का अनुमान है. पूरे रास्तों वाले इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना को लेकर सभी यात्रियों को पहाड़ी पर चलने में एहतियात बरतने को कहा गया है. पवित्र गुफा तक की यात्रा दो मार्गों से होती है.

पहला मार्ग अनंतनाग जिले के नुवान-पहलगाम मार्ग है, जिसकी लंबाई कुल 48 किलोमीटर है, जबकि दूसरा मार्ग गंदरबल का बालटाल है, जिसकी लंहाई 14 किलोमीटर है. बालटाल का रास्ता छोटा है, लेकिन इसमें खड़ी चढ़ाई है. 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

बाबा बर्फानी तक जाने वाले दोनों रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दक्षिण कश्मीर के हिमालय की पहाड़ियों में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा का गुफा मंदिर की 52 दिन की यात्रा दोनों मार्गों से यात्रा होगी. अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ (CRPF) और जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंपा गया है. जम्मू से लेकर कश्मीर फिर अनातनाग ने गुफा और अनंतनाग से बालटाल तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

जम्मू से पवित्र गुफा तक सीसीटीवी का जाल बिछाया गया है. आसपास होने वाले हर हरकत पर कंट्रोल रूम में नजर रखी जा रही है. मौसम को देखते हुए डिसास्टर मैनेजमेंट, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की दर्जनों टीमों तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें : Sunita Williams Spacecraft: महीनों तक स्पेस में ही फंसी रह सकती हैं सुनीता विलियम्स! धरती पर वापसी को लेकर NASA ने बनाया ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget