एक्सप्लोरर

अमानतुल्लाह खान ने कहा-ताहिर हुसैन को मिली मुसलमान होने की सजा, बनाया गया दिल्ली दंगों का आरोपी

अमानतुल्लाह खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि असल दंगाई कोई और हैं और ताहिर हुसैन को सिर्फ मुसलमान होने की सजा मिली है और दिल्ली दंगों का आरोपी बनाया गया है.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली दंगों के आरोपी आप के निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन के पक्ष में बयान दिया है. अमानुतल्लाह खान ने कहा है कि सिर्फ मुसलमान होने के चलते ताहिर हुसैन को दंगों का मास्टरमाइंड बनाया है. परसों चार्जशीट में दिल्ली दंगों के लिए ताहिर हुसैन को मुख्य आरोपी बनाया गया था.

अमानतुल्लाह खान ने किया ट्वीट अमानतुल्लाह खान ने आज एक ट्वीट के जरिए दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को समर्थन दिया. उन्होंने लिखा कि 'दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्ज शीट में ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों का मास्टर माइंड बनाया है, जबकि पूरा देश जनता हैं कि दंगे किसने कराये असल दंगाइयों से अभी तक पुलिस ने पूछ ताछ तक नही की, मुझे लगता है कि ताहिर हुसैन को सिर्फ मुसलमान होने की सज़ा मिली है'

इसके बाद बीजेपी ने आप आदमी पार्टी पर पलटवार किया है और पूछा है कि क्या दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी ऐसा ही मानते हैं? कपिल मिश्रा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल भी ऐसा ही बोलकर दिखाएं और बताएं कि क्या उनका भी यही मानना है जो अमानतुल्लाह खान ने कहा है?

परसों दाखिल की गई चार्जशीट दिल्ली दंगा मामलो को लेकर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को दूसरी चार्जशीट दाखिल की. यह चार्जशीट चांद बाग में हुए दंगो को लेकर है. यह चार्जशीट आम आदमी पार्टी के निष्कासित पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ दायर हुई. चार्जशीट में ताहिर हुसैन और उसके भाई समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है. क्राइम ब्रांच के मुताबिक यह चार्जशीट 1030 पन्नों की है और क्राइम ब्रांच ने करीब 75 लोगों को इसमें विटनेस बनाया है.

क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के मुताबिक दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन की बहुत बड़ी भूमिका सामने आई है. चार्जशीट में उसे दिल्ली के चांद बाग इलाके में हुई हिंसा का आरोपी ठहराया गया है.

अब इस मामले पर अमानतुल्लाह खान के बयान के बाद राजनीति तेज होना तय है. बीजेपी ने भी इस मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल करके साफ कर दिया है कि वो इस मामले को आसानी से जाने नहीं देगी.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान ने फिर बोला झूठ, गिलगित में बौद्ध प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने के आरोपों को गलत बताया

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget