एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने नई पार्टी का किया एलान, ‘जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी’ होगा नाम

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी अलगाववादियों को पक्षकार मानती है, जेकेएपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र का हर नागरिक पक्षकार है.बुखारी ने कहा कि पार्टी कश्मीरी पंडितों की गरिमापूर्ण वापसी, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण और सतत तथा संतुलित क्षेत्रीय आर्थिक विकास भी चाहती है.

श्रीनगर: पीडीपी के पूर्व नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री रहे अल्ताफ बुखारी ने रविवार को नया राजनीतिक संगठन बनाने की घोषणा की. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी’ रखा है. बुखारी ने जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और रोजगार व शिक्षा में मूल निवासियों के अधिकारों को फिर से बहाल कराने की दिशा में काम करने का संकल्प जताते हुए कहा कि राज्य को केंद्र शासित क्षेत्र में बांटना ‘अप्रिय और पीड़ादायक’ था.

कृषि विज्ञान में स्नातक 60 साल के अल्ताफ बुखारी ने अपने आवास पर जेकेएपी के गठन की घोषणा की और इस दौरान पूर्व विधायकों के अलावा उनके साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस और भाजपा के कई पूर्व नेता भी नजर आए. कुछ पूर्व निर्दलीय विधायक भी इस दौरान मौजूद थे.

उन्हें एकसुर में जेकेएपी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. बुखारी ने घोषणा की कि नई पार्टी 'आम लोगों की, आम लोगों के लिये, आम लोगों द्वारा' शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट तथ्य है कि जम्मू कश्मीर 1990 से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है, जिसके चलते क्षेत्र में मौत और बर्बादी के अभूतपूर्व परिदृश्य बने.

बुखारी ने कहा, ‘‘हालांकि पांच अगस्त 2019 को हुआ घटनाक्रम कुछ नए सवाल और वास्तविकताएं सामने लेकर आया.’’ उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के 70 साल के इतिहास में यह कोई नहीं जानता था और न ही किसी ने कल्पना की थी कि विशेष स्थिति वाला एक पूर्ण राज्य तोड़कर केंद्र शासित क्षेत्र बना दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MNS के 14वें स्थापना दिवस पर राज ठाकरे शैडो कैबिनेट की घोषणा करेंगे 

सरकार ने पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को रद्द कर उसे दो केंद्र शासित क्षेत्रों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित कर दिया था. यह केंद्र शासित क्षेत्र पिछले साल 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आए थे.

बुखारी ने कहा, ‘‘यद्यपि अप्रिय और पीड़ादायक है, लेकिन इस हकीकत से इनकार नहीं किया जा सकता कि अगस्त 2019 में हुए घटनाक्रम, खास तौर पर पूर्व राज्य के दर्जे को खत्म किये जाने, ने जम्मू कश्मीर के लोगों के आत्मसम्मान, गर्व और आत्मविश्वास को बुरी तरह प्रभावित किया है.’’

पीडीपी-भाजपा सरकार में मंत्री रहे बुखारी ने कहा कि इससे राजनीतिक संस्थान न सिर्फ पूरी तरह बंद हो गए, बल्कि नतीजा केंद्रित और उद्देश्यपूर्ण विकासपरक गतिविधियां भी बाधित हो गईं.

कारोबारी से राजनेता बने बुखारी ने कहा, ‘‘इसलिये, जम्मू कश्मीर में एक तरह आक्रामक असंतोष है तो दूसरी तरफ पूर्ण उदासीनता का रवैया व्याप्त है, जिसे किसी भी कीमत पर अनदेखा और समाधान के बिना नहीं छोड़ा जा सकता.’’

उन्होंने कहा कि स्थिति की मांग के अनुरूप, ‘‘एक दल बिना चांद-तारे तोड़ने के वादे किये लोगों की तार्किक अकांक्षाओं पर प्रतिक्रिया दे सकता है.’’ बुखारी ने इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की रिहाई की मांग भी की और कहा कि यह लोकतंत्र के लिये अच्छा नहीं कि नेताओं को ‘जेलों’ में रखा जाए.

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी अलगाववादियों को पक्षकार मानती है, जेकेएपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र का हर नागरिक पक्षकार है. बुखारी ने कहा कि पार्टी कश्मीरी पंडितों की गरिमापूर्ण वापसी, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण और सतत तथा संतुलित क्षेत्रीय आर्थिक विकास भी चाहती है.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अन्य दलों से अलग होगी क्योंकि वह परिवारों द्वारा शुरू नहीं की गई है. उनके निशाने पर संभवत: नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी थे. उन्होंने उन आरोपों को खारिज किया कि जेकेएपी को केंद्र का छद्म समर्थन है और कहा कि जब भी कोई लोगों की बात करने के लिये आगे आता है उस पर ठप्पा लगा दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: JDU नेता की बेटी ने खुद को बताया 2020 का CM कैंडिडेट, अखबारों में विज्ञापन देकर किया ये एलान 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने कहा कि यह स्पष्ट हो रहा है कि जम्मू कश्मीर की वैध और शीर्ष राजनीतिक आवाजों को हिरासत में रखा जाना राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़ा नहीं है, बल्कि विशुद्ध रूप से राजनीतिक प्रकृति का है.

उन्होंने एक बयान, ‘‘नए राजनीतिक संगठन का उभरना उन लोगों का काम है जो जम्मू कश्मीर के वास्तविक प्रतिनिधियों की आवाज को कमजोर करना चाहते हैं. यह कदम जम्मू कश्मीर के लोगों की असल राजनीतिक अकांक्षाओं को धोखा देने के लिये है.’’

जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष ए मीर ने जेकेएपी को ‘भगवा दल की एक शाखा करार दिया’ यह उन विभिन्न पक्षों की रचना है, जो हमेशा से जम्मू कश्मीर की राजनीतिक व्यवस्था में अफरा-तफरी मचाने पर अमादा रहते हैं. जेकेएपी का घोषणा-पत्र पढ़ते हुए बुखारी ने कहा कि पार्टी जम्मू कश्मीर के लोगों का “आत्म सम्मान और गौरव” बहाल करने की कोशिश करेगी जो इस राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्र में विभाजित करने से चोटिल हुआ है.

तत्कालीन राज्य की पिछले विधानसभा में बुखारी शहर के अमीराकादल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे. बुखारी के साथ संवाददाता सम्मेलन में पार्टी में शामिल हुए कई पूर्व मंत्री और विधायक भी मौजूद थे. कारोबारी से राजनेता बने बुखारी ने कहा कि पार्टी सत्ता की भूखी नहीं है और आम लोगों के लिये काम करना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget