एक्सप्लोरर

वायरल हुआ अल्पेश ठाकोर का भड़काऊ वीडियो, बीजेपी बोली गुजरात हमलों में ठाकोर सेना का हाथ

गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने कहा कि गुजरात में परप्रांतीयों पर हो रहे हमले में कांग्रेस व अल्पेश की ठाकोर सेना का हाथ है. इसके पीछे उन्होंने अल्पेश ठाकोर के एक वीडियो का हवाला दिया.

नई दिल्लीः गुजरात में परप्रांतीय पर हो रहे हमलों के बीच राजनीति जमकर हो रही है और पार्टियां, राजनेता एक दूसरे पर हमलावर हैं. आज गुजरात सरकार की तरफ से गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने कहा कि गुजरात में परप्रांतीयों पर हो रहे हमले में कांग्रेस व अल्पेश की ठाकोर सेना का हाथ है. इसके पीछे उन्होंने अल्पेश ठाकोर के एक वीडियो का हवाला दिया और कहा कि इस मामले में ऐसे 20 लोगों के खिलाफ सरकार के पास सबूत हैं. दरअसल कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर का भड़काने वाला वीडियो सामने आया है और बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अल्पेश का ये वीडियो जारी किया है. वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि अल्पेश गुजरात के लोगों को भड़का रहे हैं. वो कहते दिख रहे हैं कि बाहरी लोग आते हैं और यहां (गुजरात में) क्राइम करके भाग जाते हैं. आज बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस पार्टी अल्पेश ठाकोर को निष्कासित करे क्योंकि अल्पेश ठाकोर ने जो भाषण दिया है उज़के बाद ही ये सब मामला भड़का है. डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी कहा कि अल्पेश ठाकोर ने भड़काऊ भाषण दिए हैं और राज्य में फैक्ट्री बंद करवाने के पीछे उनका हाथ है. इसके अलावा वो अपने वीडियो में लोगों को उत्तर भारतीयों समेत दूसरे प्रांत के लोगों के खिलाफ गुजरात के लोगों को भड़काते साफ दिख रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ये बताना चाहिए कि वो हिंसा फैलाने वाले शख्स को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ऊपर रखना चाहते हैं या नहीं. वहीं आज एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए ठाकोर ने कहा, ''मेरे ठाकोर समुदाय के साथ बुरा हो रहा है. 14 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला शर्मनाक है और ये लोग षड्यंत्र करके परप्रांतियों को भगाने की बात कर रहे हैं. परप्रांतीय तो हमारे लोग है. मैं फिर भी आप को बताना चाहता हूं कि मेरा बेटा अस्पताल में है. मुझे और हमारे समुदाय को बदनाम किया गया तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा. यह राजनीति मेरी नहीं है.'' कांग्रेस विधायक ने कहा, ''मैंने कभी भी किसी उत्तर भारतीय को गुजरात से बाहर निकालने की बात नहीं की. मैनें सिर्फ पीड़ित बच्ची को न्याय दिलवाने की बात की है. मैं अब छोटा नेता नहीं हूं, मैं बड़ा बन चुका हूं. मैं बिहार में कांग्रेस का सह-प्रभारी हूं. ऐसे में मैं बिहारियों को निकालने की बात कैसे कर सकता हूं?'' मामला कब शुरू हुआ दरअसल ये मामला तब शुरू हुआ जब 28 सितंबर को 14 महीने की एक बच्ची के साथ रेप के आरोप में बिहार के रहने वाले एक श्रमिक रविंद्र साहू को गिरफ्तार किया गया और इसके बाद उत्तर भारतीयों और बिहार के लोगों के खिलाफ नफरत भरे मैसेज भी वायरल होने लगे. लोगों के साथ मारपीट की गई और तबसे लगातार गुजरात से परप्रांतीयों का पलायन जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI का बड़ा खुलासा - NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG का पेपर, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
CBI का बड़ा खुलासा - NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG का पेपर, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget