एक्सप्लोरर

Explained: श्रीलंका में आर्थिक संकट के लिए कौन जिम्मेदार? अब क्या हैं ताजा हालात और दाने-दाने को कैसे मोहताज हुई जनता?

Sri Lanka Economy Crisis: श्रीलंका में अब आपातकाल हटा लिया गया है, लेकिन भोजन की कमी के साथ-साथ 13 घंटे की रोजाना बिजली कटौती के साथ नागरिक भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं.

Sri Lanka Economy Crisis: श्रीलंका बढ़ती मुद्रास्फीति और बिगड़ती जीवन स्थितियों के बीच 1948 में अपनी स्वतंत्रता के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. देश में सार्वजनिक विरोध तेज हो रहा है और सरकार को इससे निपटने के लिए आपातकाल लागू करने का सहारा लेना पड़ा. इसके बाद श्रीलंका के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. हालांकि अब आपातकाल हटा लिया गया है. भोजन की कमी के साथ-साथ 13 घंटे की रोजाना बिजली कटौती के साथ नागरिक भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. संकट इतना गंभीर है कि सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के गवर्नर अजित निवार्ड कैबराल ने भी पद छोड़ने की पेशकश की थी. जानिए. श्रीलंका में आर्थिक संकट के लिए कौन जिम्मेदार? अब क्या है ताजा हालात और दाने-दाने को कैसे मोहताज हुई जनता?

आर्थिक संकट के लिए कौन जिम्मेदार?

श्रीलंका अव्यवहार्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए चीन से उधार लेने और ऋण वापस करने में असमर्थ होने के जाल में फंस गया, जिसके परिणामस्वरूप श्रीलंका ने या तो परियोजनाओं का नियंत्रण छोड़ दिया गया है या चीन को चुकाने के लिए ऋण ले लिया. इसके अलावा चीनी ऋण का उपयोग न केवल हंबनटोटा बंदरगाह और कोलंबो पोर्ट सिटी जैसी बड़े पैमाने की परियोजनाओं के लिए, बल्कि सड़कों और जल उपचार संयंत्रों के लिए भी किया गया था. श्रीलंका में आर्थिक संकट और तेज हो गया, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी ने अपने मुख्य क्षेत्र यानी पर्यटन को धीमा कर दिया, जिसने बदले में इसके विदेशी मुद्रा संकट को बढ़ा दिया.

Explained: श्रीलंका में आर्थिक संकट के लिए कौन जिम्मेदार? अब क्या हैं ताजा हालात और दाने-दाने को कैसे मोहताज हुई जनता?

श्रीलंका के पास अभी कितने रुपए

श्रीलंका की आर्थिक बदहाली की बड़ी वजह विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट है. श्रीलंका के विदेशी मुद्रा भंडार में 70 फीसदी की गिरावट आई है. फिलहाल श्रीलंका के पास 2.31 अरब डॉलर बचे हैं. विदेशी मुद्रा के रूप में सिर्फ 17.5 हजार करोड़ रुपये ही श्रीलंका के पास हैं. श्रीलंका कच्चे तेल और अन्य चीजों के आयात पर एक साल में खर्च 91 हजार करोड़ रुपये खर्च करता है. खर्च 91 हजार करोड़ रुपये का है, लेकिन श्रीलंका के पास सिर्फ 17.5 हजार करोड़ रुपये ही है. 

आय का बड़ा हिस्सा टूरिज्म, लेकिन ये भी ठप

ईंधन आयात के लिए ज़रूरी विदेशी मुद्रा में भारी कमी आर्थिक संकट की सबसे बड़ी वजह है. देश बिजली कटौती, खाने पीने के सामान, ईंधन और दवाओं की कमी से जूझ रहा है. आवश्यक वस्तुओं की किल्लत की वजह से कीमतें आसमान छू रही हैं. कोरोना और ईस्टर बम धमाके के कारण टूरिज्म ठप और आय का बड़ा हिस्सा टूरिज्म से आता था.

 


Explained: श्रीलंका में आर्थिक संकट के लिए कौन जिम्मेदार? अब क्या हैं ताजा हालात और दाने-दाने को कैसे मोहताज हुई जनता?

श्रीलंका पर 51 अरब डॉलर के कर्ज का बोझ

चीन का श्रीलंका के ऊपर 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है.  भारत और जापान जैसे देशों के अलावा आईएमएफ (IMF) एशियन डवलैपमेंट बैंक जैसे संस्थानों का भी लोन उधार है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2021 तक श्रीलंका के ऊपर कुल 35 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज था, जो अब 51 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है.

श्रीलंका के कुल कर्ज का प्रतिशत

  • 47% बाजार से लिया गया कर्ज
  • 2% भारत का कर्ज
  • 13% एशियन डवलैपमैंट बैंक
  • 10% चीन का कर्ज
  • 10% जापान का कर्ज
  • 9.9% वर्ल्ड बैंक का कर्ज

भारत कर रहा उबारने में मदद

भारत और बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान जैसे विश्वसनीय विकास भागीदार, द्वीपीय देश को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.  इस निरंतर संकट का सामना करते हुए भारत ने मानवीय आधार पर कोलंबो को दो आपातकालीन ऋण सहायता की पेशकश की है, जिसमें आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए 1 अरब डॉलर शामिल हैं. अन्य 50 करोड़ क्रेडिट लाइन के तहत, भारत ने हाल ही में कोलंबो को 40,000 मीट्रिक टन डीजल सौंपा. पिछले 50 दिनों में भारत ने श्रीलंका को दो लाख मीट्रिक टन डीजल भेजा है. जनवरी 2022 से भारत अनुभव की जाने वाली कठिनाइयों को देखते हुए श्रीलंका की सहायता कर रहा है. इसने 2.4 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी, जिसमें 40 करोड़ का क्रेडिट स्वैप और 51.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा के एशियन क्लियरिंग यूनियन भुगतान को स्थगित करना शामिल था.

यह भी पढ़ें-

'चुप हूं तो चुप रहने दो... तुमने जनरल बाजवा को हटाने की कोशिश की', इमरान की पार्टी के सदस्य का वीडियो में सनसनीखेज खुलासा

राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट से भी परेशान, कर्ज के लिए चीन, यूएई और सऊदी अरब से गुहार लगा रहा है पाकिस्तान

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget