एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: मंत्री का विवादित बयान, ‘जो हिंदुस्तान से प्यार करेगा, वह BJP को वोट देगा’

इंदौर: सत्तारूढ़ बीजेपी के लिये सरकारी मंच से खुलेआम वोट मांगते हुए मध्यप्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने विवादास्पद बयान दिया है कि जो व्यक्ति हिंदुस्तान से प्यार करेगा, वह बीजेपी को वोट देगा. कांग्रेस ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सारंग को मंत्रिमंडल से बख्रास्त करने की मांग की है.

सारंग ने कल 11 मई की शाम झाबुआ जिले के पेटलावद कस्बे में प्रदेश सरकार के आयोजित ‘अंत्योदय मेला और हितग्राही सम्मेलन’ के मंच से कहा, ‘जो हिंदुस्तान से प्यार करेगा, वह बीजेपी से प्यार करेगा. जो हिंदुस्तान से प्यार करेगा, वह बीजेपी को वोट देगा.’

यही नहीं, उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद व्यक्तियों से कहा कि वे लोग हाथ उठाएं, जो बीजेपी को वोट देना चाहते हैं. जब एक व्यक्ति ने अपना हाथ नहीं उठाया, तो मंत्री ने कहा, ‘चेक शर्ट वाले भाई साहब हाथ नहीं उठा रहे हैं. क्यों भैया, (बीजेपी को वोट) नहीं दोगे क्या. देखिये, वह अब भी हाथ नहीं उठा रहे हैं. सब लोग देखें कि उनके आस.पास कोई पाकिस्तानी तो नहीं बैठा है.’

उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने सारंग के बयान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा, ‘सरकारी खर्च पर हुए आयोजन में सहकारिता राज्य मंत्री का खुलेआम बीजेपी को वोट देने के पक्ष में लोगों से हाथ खड़े करने के लिये कहना निश्चित ही आपत्तिजनक और संवैधानिक मर्यादा के विपरीत है. यह कोई बीजेपी का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि इसमें सभी विचारधाराओं के आम लोग और सरकारी अधिकारी.कर्मचारी शामिल थे.’

भूरिया ने कहा कि मंत्री ने अपने विवादास्पद बयान से जताने की कोशिश की कि बीजेपी को वोट नहीं देने वाला व्यक्ति पाकिस्तानी है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी. सारंग को फौरन मंत्रिमंडल से बख्रास्त किया जाना चाहिये. हम इस मामले में राज्यपाल और चुनाव आयोग से लेकर राष्ट्रपति तक को शिकायत करेंगे.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget