एक्सप्लोरर

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं भारतीय सेना के तीनों अंग, PM मोदी ने की सराहना

पीएम मोदी ने कहा कि जल, थल और नभ में हमारे सशस्त्र-बलों ने कोविड के खिलाफ के जंग में मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

नई दिल्ली: कोरोना से जंग लड़ने में सेना के तीनों अंग यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं. खुद प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ जंग में सशस्त्र सेनाओं की भूमिका की प्रशंसा की है. पीएम ने ट्वीट कर कहा कि जल, थल और नभ में हमारे सशस्त्र-बलों ने कोविड के खिलाफ के जंग में मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

पीएम मोदी ने ये ट्वीट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस लेख पर किया है जिसमें राजनाथ सिंह ने पिछले 2-3 हफ्तों में कोरोना के खिलाफ जंग में सेना के तीनों अंग- थलेसना, वायुसेना, नौसेना और रक्षा संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर लिखा है. इस लेख में रक्षा मंत्री ने सैन्य कमांडर्स को इमरजेंसी फाइनेंशियल पॉवर्स, डीआरडीओ के अस्पतालों और मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स, सेना के डॉक्टर्स, वायुसेना और नौसेना की ऑक्सीजन सप्लाई और डिफेंस पीएसयू के योगदान के बारे में विस्तार से लिखा है. रक्षा मंत्री ने अपने लेख को नाम दिया है 'अदृश्य दुश्मन से जंग: रक्षा मंत्रालय का कोविड-19 को जवाब'

आपको बता दें कि जहां गुरूवार को डीआरडीओ ने राजधानी दिल्ली के एम्स और आरएमएल हॉस्पिटल्स में मेडिकल ऑक्सीज प्लांट लगाने का काम पूरा कर लिया. वहीं थलसेना ने राज्य सरकारों से समन्वय के लिए सेना मुख्यालय में एक अलग सेल तैयार किया है. इसके अलावा थलेसना ने उत्तर-पूर्व के राज्यों से अपने दो फील्ड हॉस्पिटल्स एयरलिफ्ट कर पटना पहुंचा दिए हैं ताकि 500 बेड का एक कोविड सेंटर बनाया जाए.  

सेना ने किया एक कोविड मैनेजमेंट सेल तैयार
सेना ने बयान जारी कर बताया कि कोविड के खिलाफ साउथ ब्लॉक स्थित एक कोविड मैनेजमेंट सेल तैयार किया गया है. इसके प्रमुख एक डायरेक्टर जनरल रैंक के लेफ्टिनेंट जनरल हैं और वे वाइस चीफ (सह-सेना प्रमुख) को रिपोर्ट करेंगे. इस सेल का मुख्य कार्य कोविड से जुड़ी स्टाफिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट होगा. क्योंकि, राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए सेना के डॉक्टर्स और पैरा-मेडिकल स्टाफ दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, पटना, वाराणसी, भोपाल, पुणे, बाडमेर, सागर इत्यादि जगहों पर लगा है.

विदेशों से मदद ला रहे हैं नौसेना के युद्धपोत
इसके अलावा नौसेना के दो युद्धपोत-आईएनस कोलकता और ऐरावत कुवैतस सिंगापुर से 4000 ऑक्सीजन सिलेंडर, दो 40 टन के ऑक्सीजन भरे टैंक और आठ खाली टैंक लेकर भारत के लिए रवाना हो गए हैं. बुधवार को आईएनएस तलवार भी 54 टन लिक्विड ऑक्सीजन लेकर बहरीन से मंगलौर बंदरगाह लौट आया था.

नौसेना के मुताबिक, 26 सदस्यों की एक मेडिकल टीम विशाखापट्टनम से अहमदाबाद स्थित डीआरडीओ के धंवन्तरी हॉस्पिटल के लिए पहुंच गई है. इससे पहले 214 सदस्यों की एक नेवल मेडिकल टीम पहले से ही अहमदाबाद, दिल्ली और पटना में तैनात है. इस टीम में 58 डॉक्टर्स, 30 नर्सिंग ऑफिसर्स, 64 मेडिकल अस्सिटेंट और 62 बैटल फील्ड नर्सिंग अस्सिटेंट शामिल हैं.

कोरोना के खिलाफ जंग में जुटी है वायुसेना 
भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स भी सिंगापुर, बैंकाक, आस्ट्रेलिया और बेल्जियम से खाली क्रायोजैनिक ऑक्सीजन कंटनेर लाने में जुटे हुए हैं. इसके अलावा एक राज्य से दूसरे राज्य में भी खाली ऑक्सीजन टैंकर्स एयरलिफ्ट कराने में वायुसेना की ट्रांसपोर्ट फ्लीट जुटी हुई है. वायुसेना ने बेंगलुरू में एक 100 बेड का कोविड हॉस्पिटल स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए तैयार किया है.  

यह भी पढ़ें:

Indian Railway ने दिल्ली से चलने वाली 28 ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द किया, पढ़ें पूरी लिस्ट

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget