एक्सप्लोरर

यूपी: राहुल की पीएम उम्मीदवारी से अखिलेश बोले, 'जरूरी नहीं गठबंधन की राय स्टालिन जैसी हो'

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शपथ ग्रहण से पहले एम के स्टालिन ने बड़ा बयान देकर राहुल गांधी की पीएम पद के लिए पैरवी की थी. एमके स्टालिन ने कहा, "तमिलनाडु की धरती से, मैं राहुल गांधी का नाम अगले प्रधानमंत्री कैंडीडेट के लिए प्रस्तावित करता हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके अंदर मोदी सरकार को हराने की क्षमता है."

लखनऊ: यूपी चुनाव में परवान चढ़ी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दोस्ती के रंग फीके पड़ने लगे है. एमके स्टालिन के राहुल को पीएम पद के उम्मीदवार के प्रस्ताव को अखिलेश ने झटका दिया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसा कोई जरुरी नहीं है कि गठबंधन की भी ऐसी ही राय हो.

अखिलेश यादव ने कहा, ''देश की जनता बीजेपी से नाराज है इसीलिए तीन राज्यों में कांग्रेस को सफलता मिली. ममता जी(पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी), पवार जी(एनसीपी नेता शरद पवार) और अन्य लोगों ने 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले गठबंधन बनाने के लिए सभी नेताओं को साथ लाने का प्रयास किया.'' अखिलेश ने कहा, ''अगर कोई (स्टालिन) अपनी राय दे रहा है तो कोई जरूरी नहीं कि गठबंधन के सभी घटक दलों की राय वही हो.''

क्या कहा था एमके स्टालिन ने? मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शपथ ग्रहण से पहले एम के स्टालिन ने बड़ा बयान देकर राहुल गांधी की पीएम पद के लिए पैरवी की थी. एमके स्टालिन ने कहा, "तमिलनाडु की धरती से, मैं राहुल गांधी का नाम अगले प्रधानमंत्री कैंडीडेट के लिए प्रस्तावित करता हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके अंदर मोदी सरकार को हराने की क्षमता है."

डीएमके प्रमुख ने आगे कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन के पांच साल के शासन में देश 15 साल पीछे चला गया है. अगर हम उन्हें एक और मौका देते हैं, तो निश्चित रूप से देश 50 साल पीछे चला जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं, यही कारण है कि हम सभी लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए एक साथ आए हैं.

अखिलेश यादव से पहले अन्य विपक्षी दल भी स्टालिन के बयान पर असहमति दर्ज करवा चुके हैं. चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, ममता बनर्जी की टीएमसी, फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस, लालू यादव की जेडीयू जदयू, सीपीएम और एनसीपी ने इससे असहमति जताई थी. दरअसल ज्यादातर विपक्षी दलों का मानना है कि चुनाव के बाद एकसाथ बैठकर फैसला करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget