एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: अखिलेश यादव ने ली चुटकी, कहा- 'अब तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गई है'

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘अब तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गई है. मैं तो कहता हूं कि किसानों को बैंक जाना चाहिए. कागज का एक टुकड़ा दिखाकर जितना चाहिए उतना पैसा लेकर चले आएं.'

लखनऊ: पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा, ‘‘अब तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गई है. मैं तो कहता हूं कि किसानों को बैंक जाना चाहिए. कागज का एक टुकड़ा दिखाकर जितना चाहिए उतना पैसा लेकर चले आएं.' केन्द्र और राज्य सरकारों की बजट के बाद प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने आज सवाल किया कि योगी सरकार बताये कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ है.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अभी पीएनबी से गए पैसों के मामले में उलझी हुई है, लेकिन जल्द ही कोई ऐसी खबर आयेगी कि हम सब इस घोटाले को भूल जायेंगे. प्रदेश सरकार पर करारा वार करते हुए एपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बीजेपी देश की खुशहाली के लिए सिर्फ बातें ही करती है. अब तो बजट भी आ गया है. यह प्रदेश सरकार का दूसरा और केंद्र सरकार का पांचवा बजट था. अब बताएं कितने लोगों का कर्ज माफ हुआ है. इसकी वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं.’’

बीएसपी, बीजेपी और अपना दल के करीब एक दर्जन नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पार्टी का दामन थामा. पार्टी सुप्रीमो ने 21 और 22 फरवरी को होने वाले निवेश सम्मेलन को निशाना बनाते हुए कहा, ‘‘निवेश करने वाले बहुत समझदार होते हैं. वह हर प्रदेश में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में जाते हैं, लेकिन निवेश वहीं करते हैं जहां उन्हें निवेश लायक उपयुक्त माहौल मिलता है. मौजूदा सरकार हमारे काम दिखाकर निवेशकों को आकर्षित कर रही है, क्योंकि नयी सरकार ने तो कुछ नया किया ही नहीं है.’’

अखिलेश यादव ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर एसपी कार्यालय के सामने की दुकानें हटवायी जा रही हैं. यह कैसा निवेश है जिसमें लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है. बीजेपी नेताओं के पकौड़े वाले बयान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी का कोई आदमी अच्छे पकौड़े बनाकर दिखाए. सपा कार्यालय के बाहर कोई दुकान खुलवा दें, हम भी चख कर देखें बीजेपी के पकौड़े.’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी प्रदेश सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि पुलिस बड़े अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही, सिर्फ छोटे-मोटे अपराधियों को मुठभेड़ में मार रही है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया, ‘‘अधिकारी प्रमोशन के लिये ऐसा कर रहे हैं.’’ उन्होंने नोएडा में जितेंद्र यादव के साथ कथित मुठभेड़ का भी हवाला दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget