एक्सप्लोरर

बीजेपी पर बरसे अखिलेश, बोले- दम होता तो चुनाव लड़ते, हमारे एमएलसी तोड़ना गलत है

अखिलेश ने पूछा कि ‘अच्छे दिन’ और ‘न्यू इंडिया’ में क्या फर्क है. 'न्यू इंडिया' तब बनेगा जब किसान आगे बढ़ेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ऐसे ही ‘‘जय जवान, जय किसान’’ का नारा नहीं दिया था.

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र और राज्य सरकार पर बुधवार को निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी में अगर हिम्मत होती तो वह चुनाव लड़ती ना कि हमारे एमएलसी को तोड़ती. अखिलेश नत्‍थूपुर में आयोजित शहीद मेला और शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दम था तो सीधे चुनाव लड़ते और ‘प्रसाद’ देकर हमारे एमएलसी तोड़ना गलत है. हमारे एमएलसी को ‘प्रसाद’ देकर तोड़ लिया, ना जाने कौन सा ‘प्रसाद’ देते हैं बीजेपी वाले.

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘सीमा पर फौजी रक्षा कर रहे है तो देश के अंदर की सुरक्षा हमें करनी होगी. हमें अपनी फौज पर गर्व है जो लगातार सीमा की रक्षा कर रही है. लेह लद्दाख से लेकर कश्मीर तक हमारी फौज जाती है.’’ उन्‍होने कहा ‘‘जिस देश के पास अच्छी सड़कें और अच्‍छी शिक्षा की सुविधा है तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता. हमने 23 महीने में लखनऊ आगरा एक्‍सप्रेस वे बना दिया, समय नहीं मिला वरना हम आगे भी बनाते.’’

अखिलेश ने पूछा कि ‘अच्छे दिन’ और ‘न्यू इंडिया’ में क्या फर्क है. 'न्यू इंडिया' तब बनेगा जब किसान आगे बढ़ेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ऐसे ही ‘‘जय जवान, जय किसान’’ का नारा नहीं दिया था. उन्‍होंने कहा कि हमे देश के अंदर शांति और एकता बनानी है लेकिन कुछ लोग ना जाने कौन-कौन सी चीजें फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिंदी में कहावत है कि ‘पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है’, इनकी नीति दिख गयी है. किसानों को बेवकूफ बना रहे है.

यूपी के पूर्व सीएम ने कहा ‘‘हमने सुना है कि सरकार बोल रही है कि हमने यश भारती अपने लोगों को दिया. हम कह रहे है कि केंद्र में भी आपकी सरकार है और प्रदेश में भी, हमने उन्हें जितनी पेंशन दी आप भी देकर दिखा दो. नेताजी ने अमिताभ बच्चन को यश भारती देकर इसकी शुरुआत की थी. हमने हर कलाकार को, जिन्होंने मेहनत की उनको यह सम्मान दिया, सूची निकाल के देख लो.’’ उन्होंने कहा ‘‘ जिन माताओं और बहनों की पेंशन रोक दी गयी है आज उनसे सरकार के बारे में पूछो. हमारी सरकार में पुलिस ठीक थी, अब तो गड़बड़ कर रही है. बोला जा रहा है कि अगर पुलिस नहीं बदली तो डायल-100 सुविधा बंद कर देंगे, हम कहते है आप नहीं सुधरे तो 2019 में यह जनता आपको हटा देगी.’’

अखिलेश यादव ने सवाल किया कि अगर भ्रष्टाचार ख़त्म हो गया होता तो औरैया में जो हुआ वह ना होता. राज्य के बहुत से हिस्से बाढ़ से ग्रस्त है, सरकार ने उनकी मदद उस पैमाने पर नहीं की. गाय को लेकर वोट मांगे थे, लेकिन गाय के लिए क्या किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget