एक्सप्लोरर

गृहमंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र-कर्नाटक के CMs की बातचीत हो सार्वजनिक, सीमा विवाद पर अजित पवार की मांग

Ajit Pawar: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 14 दिसंबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी.

Karnataka-Maharashtra Border Dispute: कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद को लेकर बयानबाजी अब भी जारी है. महाराष्ट्र में विपक्ष इस मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. एनसीपी नेता अजित पवार ने इस मुद्दे को लेकर कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बातचीत को सार्वजनिक करने की मांग की है. 

अजित पवार ने शनिवार (17 दिसंबर) को कहा, "सीमा विवाद मुद्दे पर कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बातचीत को सार्वजनिक किया जाना चाहिए. अगर राज्य सरकार सीमा मुद्दों पर प्रस्ताव लाती है तो हम इसका समर्थन करेंगे."

महाराष्ट्र सरकार लाएगी प्रस्ताव

पवार ने कहा, "यह हमारी पुरानी मांग है कि बेलगावी, निपानी, करवार और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों को महाराष्ट्र के साथ जोड़ा जाना चाहिए." उधर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा रेखा से संबंधित एक प्रस्ताव राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पारित किया जाएगा."

अमित शाह के साथ हुई थी बैठक

दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद का पुराना मुद्दा एक बार फिर जिंदा हो गया है. इस मुद्दे को लेकर दोनों ओर से बयानबाजी चल रही है. इसी को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 14 दिसंबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे. बैठक में शाह ने कहा था कि राजनीतिक विरोध जो भी हो, दोनों राज्यों के नेता इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाएं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

"समाधान रोड पर नहीं हो सकता"

अमित शाह ने कहा था, "दोनों मुख्यमंत्रियों ने सकारात्मक अप्रोच रखा है. दोनों के बीच सहमति हुई है कि विवाद का समाधान रोड पर नहीं हो सकता है, संविधान के अनुसार हो सकता है. दोनों ओर से 3-3 मंत्री बैठेंगे. कुल 6 मंत्री बैठकर छोटे-छोटे मुद्दों पर बातचीत करेंगे. दोनों राज्यों के विपक्षी नेताओं से भी गृह मंत्री होने के नाते अपील करते हैं कि वे लोग इस बात का सहयोग करेंगे कि इस मुद्दे का वो राजनीतिक रंग न दें."

क्या है महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद?

सीमा विवाद उस समय से है, जब राज्यों का गठन किया गया था. इस पूरे विवाद के केंद्र में बेलगाम यानी बेलगावी ज़िला केंद्र में है क्योंकि महाराष्ट्र दावा करता रहा है कि 1960 के दशक में राज्यों के भाषा-आधारित पुनर्गठन के समय ये मराठी-बहुल क्षेत्र कर्नाटक को गलत तरीके से दिया गया था. महाराष्ट्र ने दावा किया कि सीमा पर 865 गांवों को महाराष्ट्र में विलय कर दिया जाना चाहिए, जबकि कर्नाटक का दावा है कि 260 गांवों में कन्नड़ भाषी आबादी है. 

ये भी पढ़ें-आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमों में राज्यमंत्री संजय गंगवार को सजा, अदालत में ही हिरासत में लिया गया, फिर हुआ ये...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Explained: तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतें बन सकती हैं
तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतों की परमिशन

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget