एक्सप्लोरर

एयर इंडिया का पायलट कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से मॉस्को जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस बुलाया गया

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हवाई जहाज के पायलट को यात्रा के दौरान वापस बुला लिया गया है. उसके साथ गए विमान के चालक दल को आइसोलेशन में रखा गया है.

नई दिल्लीः पायलट के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली से मॉस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस बुलाया गया. हालांकि, A-320 विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था. वंदे भारत अभियान के तहत फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए विमान मास्को जा रहा था. अब दूसरा विमान भेजा जाएगा.

दरअसल, दिल्ली से मास्को जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को शनिवार को आधी दूरी से लौटना पड़ा है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जब विमानन कंपनी की ग्राउंड टीम को पता चला कि विमान का एक पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित है, तो इस प्लेन को बीच हवाई सफर से वापस बुला लिया गया.

एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, ''ए 320 विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था. वंदे भारत अभियान के तहत फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए विमान मास्को जा रहा था. जैसे ही विमान उज्बेकिस्तान की वायु सीमा में पहुंचा. हमारी ग्राउंड टीम को पता चला कि एक पायलट में कोविड-19 की पुष्टि हुई है.''

अधिकारियों का कहना है, ''विमान को तत्काल वापस बुला लिया गया. वह शनिवार को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचा.'' चालक दल के सदस्यों को पृथक-वास में रखा गया है. अधिकारियों के अनुसार मास्को में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए दूसरा विमान भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ेंः जानवरों से मनुष्यों में कैसे पहुंचा कोरोना वायरस, शोधकर्ताओं ने लगाया पता  मोदी सरकार 2 का एक साल: पीएम ने देश के नाम लिखी चिट्ठी, यहां पढ़ें पत्र में हूबहू क्या लिखा है 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget