एक्सप्लोरर

पंजाब के मोगा में क्रैश हुआ मिग-21 बाइसन एयरक्राफ्ट, पायलट की मौत 

वायुसेना के मुताबिक, बीती रात पश्चिमी सेक्टर में बाइसन एयरक्राफ्ट एक दुर्घटना का शिकार हो गया. लड़ाकू विमान को उड़ा रहे स्कॉवड्रन लीडर अभिनव चौधरी की इस दुर्घटना में मौत हो गई.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश में एक और पायलट की मौत हो गई है. ये मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान देर रात पंजाब के मोगा में दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें स्कॉवड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई. वायुसेना ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. पिछले दो महीने में मिग-21 एयरक्राफ्ट की ये दूसरी दुर्घटना है. मार्च के महीने में ग्वालियर मे हुए क्रैश में ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी की मौत हो गई थी.

वायुसेना के मुताबिक, बीती रात पश्चिमी सेक्टर में बाइसन एयरक्राफ्ट एक दुर्घटना का शिकार हो गया. लड़ाकू विमान को उड़ा रहे स्कॉवड्रन लीडर अभिनव चौधरी की इस दुर्घटना में मौत हो गई. बयान में कहा गया, “वायुसेना इस दु:खद क्षति पर अपने संवेदनाएं व्यक्त करती है और शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.” वायुसेना ने दुर्घटना के कारण जानने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, इस मिग-21 बाइसन एयरक्राफ्ट ने रात 12 बजे राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस से एक रूटीन उड़ान भरी थी. लेकिन उड़ान के दौरान ये विमान पंजाब के मोगा इलाके में क्रैश हो गया है. क्रैश इतना जबरदस्त था कि जिस सड़क के करीब ये विमान क्रैश हुआ वहां कई फीट गहरा खड्डा हो गया. विमान की धूं धूं कर जलती तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं.


पंजाब के मोगा में क्रैश हुआ मिग-21 बाइसन एयरक्राफ्ट, पायलट की मौत 

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हुए हैं. यही वजह है कि इन्हें फ्लाईंग-कोफिन का नाम भी दिया जाने लगा है. मार्च के महीने में ग्वालियर में हुए एक दूसरे मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश में एक ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी की मौत हो गई थी. हालांकि, स्कॉवड्रन लीडर अभिनव चौधरी जिस मिग-21 को उड़ा रहे थे, वो कुछ साल पहले ही अपग्रेड हुआ था. वायुसेना ने इन मिग-21 एयरक्राफ्ट्स को 60 और 70 के दशक में रूस से लिया था. पुराने पड़ने के कारण इन लड़ाकू विमानों को जल्द से जल्द रिटायर होने की मांग हो रही है. स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलसीए तेजस इन मिग-21 को ही रिप्लेस करेंगे. वायुसेना में अभी मिग-21 की कुल पांच स्कॉवड्रन हैं.

स्कॉवड्रन लीडर अभिनव मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे. लेकिन इन दिनों उनका परिवार मेरठ में रह रहा था. अभिनव की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी. उनके परिवार में पत्नी के अलावा माता-पिता भी हैं.

दिल्ली में अब कोविशील्ड वैक्सीन भी खत्म हो रही, कई सारे सेंटर आज से बंद- स्वास्थ्य मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget