एक्सप्लोरर

Mob Lynching: 'क्या ये मोहन भागवत के बयान का रिएक्शन है?'- मुरादाबाद मॉब लिंचिंग पर AIMIM का RSS प्रमुख पर निशाना

AIMIM On Mob Lynching: उत्तर प्रदेश में एक कारोबारी के साथ मॉब लिंचिंग की घटना के लिए एआईएमआईएम ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान को जिम्मेदार ठहराया है.

Moradabad Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले कारोबारी के साथ मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) नेता ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पर निशाना साधा है. दिल्ली से मुरादाबाद आते समय ट्रेन में कुछ लोगों ने व्यापारी के साथ मारपीट की थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.  

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता शौकत अली ने शनिवार (14 जनवरी) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत पर इस वीडियो को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, "क्या ये मोहन भागवत के बयान का रिएक्शन है? चलती ट्रेन में मुरादाबाद के पीतल व्यापारी आसिम हुसैन के साथ मॉब लिंचिंग हुई. जबरन धार्मिक नारे लगवाए, कपड़े उतारकर बेल्ट से पिटाई की गई."

पीड़ित शख्स ने क्या बताया?

एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने घटना का शिकार होने का दावा करने वाले व्यक्ति का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें पीड़ित ने बताया गया है कि कैसे भीड़ ने उस पर हमला किया. वह मुरादाबाद की ओर जा रहा था और दिल्ली से ट्रेन में सवार हुआ था. शख्स ने बताया कि, "जब ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर रुकी तो कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. उसी समय कोई चिल्लाया 'यह चोर है' और मेरे आसपास के लोगों ने पिटाई शुरू कर दी. उन्होंने मुझे 'जय श्री राम' बोलने के लिए भी मजबूर किया, लेकिन मैंने मना कर दिया." 

असदुद्दीन ओवैसी ने भी की सख़्त कार्रवाई की मांग

इस घटना पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी ट्वीट किया था. उन्होंने कहा था कि, "आसिम हुसैन को ट्रेन में पीटा गया, उनके कपड़े उतरवाए गए और उन्हें 'जय श्री राम' के नारे लगाने पर मजबूर किया गया. आरएसएस के मोहन ने “हज़ार साल की जंग” का ज़िक्र किया था, क्या ये उसी जंग एक और सबूत है? इस पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए." 

एआईएमआईएम नेता शौकत अली आरएसएस चीफ मोहन भागवत की हाल की टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में मुसलमानों को खुद को सर्वश्रेष्ठ बताने वाली गलत बयानबाजी से परहेज करना होगा. 

क्या कहा था मोहन भागवत ने?

मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा था कि, "सरल सत्य यह है कि हिंदुस्तान को हिंदुस्तान ही रहना चाहिए. आज भारत में रहने वाले मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं है. अगर वे अपनी आस्था पर कायम रहना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं. यदि वे अपने पूर्वजों की आस्था पर लौटना चाहते हैं तो कर सकते हैं. यह पूरी तरह से उनकी पसंद है. हिंदुओं में ऐसी कोई हठधर्मिता नहीं है. भारत में मुसलमानों के लिए डरने की कोई वजह नहीं है, लेकिन उन्हें 'खुद को सर्वश्रेष्ठ बताने वाली गलत बयानबाजी' से परहेज करना होगा." 

ये भी पढ़ें- 

Mob Lynching: मुरादाबाद में मुस्लिम कारोबारी से मॉब लिंचिंग, 'जय श्रीराम' नहीं बोलने पर कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget