एक्सप्लोरर

Owaisi Rajasthan Visit: राजस्थान के टोंक में ओवैसी की रैली, बीजेपी, कांग्रेस से लेकर आरजेडी तक निशाने पर, कहा- लोकतंत्र खतरे में

Asaduddin Owaisi Rajasthan Visit: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक्टिव नजर आ रहे हैं और लगातार बीजेपी और कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं. राजस्थान में एक बार फिर वो दोनों पार्टियों पर बरसे हैं.

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जुनैद और नासिर हत्याकांड को लेकर लगातार बीजेपी और कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं. इसी क्रम में राजस्थान के टोंक जिले पहुंचे ओवैसी ने एक बार फिर दोनों पार्टियों पर जमकर हमला बोला. यहां वो अपनी पार्टी की राजनीतिक स्थितियों की संभावना की तलाश में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दैरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के साथ-साथ विपक्ष पर भी हमला किया.

उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोटों के लिए इस्तेमाल किया. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार भिवानी मर्डर केस को लेकर सीरियस नहीं है तो वहीं, हरियाणा में लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने बिहार का भी जिक्र किया और कहा कि यहां तो बेईमानी से आरजेडी और कांग्रेस ने हमारे विधायक को खरीद लिया. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब लोकतंत्र की हत्या कर दी जाएगी.

क्या बोले ओवैसी?

असुदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “राजस्थान की सरकार सीरियस नहीं है. बिहार में बेईमानी से आरजेडी और कांग्रेस ने हमारे विधायक को खरीद लिया. हरियाणा में लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं. एक दिन ऐसा आएगा जब पुलिस थानों को बंद करना होगा और जज काम करना बंद कर देंगे. ऐसे तो देश में अभी हालात हैं.” उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत जुनैद और नासिर के घर क्यों नहीं गए, डरते हैं कि हमारा हिन्दू वोट खराब होगा.

‘कोई सरकार गंभीर नहीं’

ओवैसी ने कहा, ‘संसद में बिना डरे हम बीजेपी के खिलाफ बोलते हैं. दोनों सरकारें गंभीर नहीं हैं. अगर राजस्थान की कांग्रेस की सरकार गंभीर है तो पुलिस को हरियाणा भेजिए और सभी आरोपियों को पकड़कर लाइए. अगर राजस्थान की सरकार सूचना मिलने के बाद बॉर्डर बंद कर देती तो आज जुनैद और नासिर जिंदा होते.’ उन्होंने कहा कि राजस्थान से हमें बहुत उम्मीद है. राजस्थान में एआईएमआईएम कितनी सीट पर लड़ेगी समय पर बता दिया जाएगा. ओवैसी ने ये भी कहा कि भारत में हर चुनाव मुसलमान के लिए जिंदगी और मौत का सवाल होता है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान चुनाव लड़ने का किया एलान, बोले- 'मुस्लिम समुदाय बनेगा सियासी ताकत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget