एक्सप्लोरर

Owaisi Attack PM Modi: 'मुसलमानों की मस्जिदें और जमीन छीन लेगी सरकार', ओवैसी ने वक्फ संशोधन बिल पर अब ये क्या बोला

Asaduddin Owaisi on Buldozer Action: ओवैसी ने कहा कि अभी यूपी में 1 लाख 21 हजार वक्फ की प्रॉपर्टी है. 1 लाख 11 हजार के पास पेपर ही नहीं है. अगर वक्फ बाई यूजर निकल गया तो यह जायदाद सरकार ले लेगी.

Asaduddin Owaisi Attack PM Narendra Modi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है. ओवैसी ने बीजेपी शासित राज्यों में बुलडोजर से मुसलमानों के घरों को गिराने और वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बांग्लादेश मुद्दे पर भी पीएम की खिंचाई की.

ओवैसी ने कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस ने बुलडोजर ले जाकर 20 हजार स्क्वॉर फीट में बने एक मुस्लिम भाई का घर तोड़ दिया. हाजी शहजाद अली जिनकी कोठी थी, उनका इससे बड़ा नुकसान हुआ. वह नए घर में सामान रख रहे थे, लेकिन बीजेपी की जालिम हुकुमत ने घर तोड़ दिया. मोदी के बुलडोजरों ने मुसलमानों के घरों को नेस्तेनाबूत कर दिया. मोदी के बुलडोजर ने मुसलमानों के घरों को चुन-चुनकर तोड़ा है. मध्य प्रदेश का डीएम कहता है कि सिर्फ मुसलमानों के घरों को तोड़ूंगा. एक महाराष्ट्र में कह रहा है कि मस्जिद में घुसकर मारूंगा.. मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं कि क्या कानून उस पर लागू नहीं होता.

'मुसलमानों के खिलाफ दिखाई जा रही यहूदियों जैसी नफरत'

ओवैसी ने आगे कहा कि इस मुल्क में मुसलमानों के खिलाफ जिस तरह की नफरत दिखाई जा रही है, वो बिल्कुल वैसा ही है जैसा हिटलर के समय होता था. हिटलर यहूदियों पर ऐसा ही जुल्म करता था. इनके घर तोड़ दो, इनकी दुकानें तोड़ दो... इनके खिलाफ पिक्चर बनाओ. ये जो नफरत मुसलमानों के खिलाफ पैदा कर दी गई है, उसके खिलाफ कोई भी बोलने को तैयार नहीं है. महाराष्ट्र में कोई भी धर्म निरपेक्ष पार्टी भी उस नेता के खिलाफ कुछ नहीं बोल रही है.

मैरा सामना नहीं कर सकते बीजेपी वाले

ओवैसी ने वक्फ संशोधन बिल का जिक्र कर मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि ओवैसी लोगों को भड़का रहा है. लेकिन ये लोग मेरा सामना नहीं कर सकते, इसलिए ऐसा कह रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि अगर यह कानून बन जाएगा तो आपकी मस्जिदें, वक्फ की अधिकतर जमीनें छीन ली जाएंगी. उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में 1 लाख 21 हजार वक्फ की प्रॉपर्टी है. 1 लाख 11 हजार के पास पेपर ही नहीं है. अगर वक्फ बाई यूजर निकल गया और यह खत्म हो गया तो वह जायदाद सरकार ले लेगी.”

मीडिया पर लगाया गलत जानकारी देने का आरोप

उन्होंने मीडिया पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि टीवी पर एंकर इस तरह कहते हैं कि वक्फ बोर्ड के पास 9 लाख 40 हजार एकड़ जमीन है. इतनी जमीन रेलवे के पास भी नहीं है... लेकिन मैं इनका झूठ बताना चाहता हूं.. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा को मिलाकर ही हिंदुओं के मंदिरों और मठ की जमीन 10 लाख एकड़ से ऊपर है. अब आप ही बताओं कि इन्हें सिर्फ हमारी जमीन ही दिखती है.

इसलिए वक्फ बोर्ड में हिंदुओं को सदस्य बनाने का कर रहे विरोध

उन्होंने कहा कि स्टेट वक्फ बोर्ड में कोई भी हिंदू सदस्य नहीं बन सकता, लेकिन मोदी जी इसमें हिंदू मेंबर लाना चाहते हैं.. वह कहते हैं कि हमें हिंदुओं से क्या तकलीफ है.. मैं बताना चाहता हूं कि हमें हिंदू भाइयों से कोई नफरत नहीं है, लेकिन जब हिंदुओं के मंदिरों से जुड़े बोर्ड में कोई गैर हिंदू मेंबर नहीं बन सकता, तो वक्फ बोर्ड में हिंदू क्यों.

'शेख हसीना से नहीं, बांग्लादेश से दोस्ती करें पीएम मोदी'

ओवैसी ने बांग्लादेश के मामले में भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले कहते हैं कि ओवैसी बांग्लादेश पर नहीं बोलते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि वहां जो हो रहा है उसके लिए मोदी खुद जिम्मेदार है. वह बांग्लादेश को छोड़कर शेख हसीना को शरण दे रहे हैं. मोदी ने शेख हसीना को क्यों बुलाया. बांग्लादेश हमारा पडोसी है, वहां पाकिस्तान पैर जमाएगा तो हमारे लिए दिक्कत होगी. वह आतंकवाद फैलाएगा. बांग्लादेश से दोस्ती करने की जगह वह शेख हसीना को तवज्जो दे रहे हैं. ये लोग बांग्लादेश से क्रिकेट मैच खेलते हैं, लेकिन ओवैसी से पूछते हैं कि हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं और आप क्यों नहीं बोल रहे. अगर विरोध करना था तो आप क्रिकेट भी नहीं खेलते उनके साथ.

ये भी पढ़ें

शहबाज सरकार को भगोड़े जाकिर नाइक पर आया प्यार, पाकिस्तान के कई शहरों में देगा भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget