एक्सप्लोरर

'आपकी तपस्या में कमी रह गई...', Agnipath स्कीम पर प्रदर्शन के बीच ओवैसी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, जानें किसने क्या कहा

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी अग्निपथ स्कीम को लेकर केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. आरजेडी ने कहा- अभी अग्निवीर की भर्ती शुरू भी नहीं हुई कि खुशी में अग्निवीरों ने नवादा, बिहार के BJP ऑफिस में “आग” लगा दी.

Agnipath Scheme: सेना में नई भर्ती को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ स्कीम का एक तरफ जहां भारी विरोध किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस पर सियासत भी खूब हो रही है. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अग्निपथ स्कीम पर सवाल उठाते हुए केन्द्र सरकार से कहा कि फौज पर रहम कीजिए.

ओवैसी ने पीएम मोदी को ट्विटर पर टैग करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी जी, आपकी "तपस्या" में फिर से कमी रह गयी - टीवी पर वापस आइये और इस TOD तोड़ भर्ती स्कीम को जल्दी वापस लीजिये. देश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और कृषि व्यवस्था को बर्बाद करने के बाद अब कम से कम फौज पर रहम कीजिये. 

आरजेडी का हमला

इधर, बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी अग्निपथ स्कीम को लेकर केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. आरजेडी ने कहा- अभी अग्निवीर की भर्ती शुरू भी नहीं हुई कि खुशी में अग्निवीरों ने नवादा,बिहार के भाजपा कार्यालय में “अग्नि” लगा दी. खेदजनक! अग्निवीरों में इतनी आग है इसका अंदाजा तो “अग्निपथ” योजना के निर्माताओं को भी नहीं रहा होगा.

राहुल ने कहा- संयम की परीक्षा मत लीजिए

राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार हमला बोलते हुए कहा-  देश के बेरोजगार युवाओं की आवाज सुनिए, इन्हे 'अग्निपथ' पर चला कर इनके संयम की 'अग्निपरीक्षा' मत लीजिए. कांग्रेस पर पलटवार करते हुए है केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने अग्निपथ योजना को लेकर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया. वीके सिंह ने कहा सचिन पायलट से पूछना चाहूंगा कि आप टीए में गए तो वहां क्या पेंशन थी? हम किस तरह की बातें कर रहे हैं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार की योजना पर सवाल उठाए. एक तरफ अग्निपथ योजना पर सवाल उठ रहे हैं...विपक्ष हमलावर है तो वहीं एनडीए घटक दल जेडीयू ने भी अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार की अपील की है. जीतनराम मांझी ने तो योजना वापस लेने की मांग की है...हलांकि सरकार इस बात पर कायम है कि कि सेना में भर्ती का अग्निपथ प्लान सेना और देश के युवाओं के हित में है .

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme के खिलाफ तीसरे दिन उग्र प्रदर्शन, समस्तीपुर में जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget