एक्सप्लोरर

कोविड-19 के चलते एम्स का बड़ा फैसला, OPD सेवाएं बंद सिर्फ टेलीमेडिसिन की मिलेगी सुविधा

अब कोरोना के चलते यहां पर दिल्ली स्थित एम्स ओपीडी की सुविधाएं बंद कर दी गई हैं. यहां पर सिर्फ टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेकाबू कोरोना के हालत और केजरीवाल सरकार की तरफ से अगले सोमवार की सुबह तक लगाए गए लॉकडाउन के बाद ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी एम्स ने इस दिशा में बड़ा फैसला किया है. अब कोरोना संक्रमण के चलते यहां पर ओपीडी की सुविधाएं बंद कर दी गई हैं और सिर्फ टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

इसके साथ ही, नियमित अस्पताल में दाखिला भी बंद रहेगा. इसके अलावा, इलेक्टिव सर्जरी भी बंद कर दी गई है. यह व्यवस्था अगले दो हफ्ते लिए है. उसके बाद स्थिति की समीक्षा के आधार पर आगे का फैसला किया जाएगा.

दूसरी तरफ, कोरोना संकट के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वो राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति में कमी के पहलू पर तत्काल आधार पर विचार करे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज लॉकडाउन के एलान के दौरान भी बताया कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है.


कोविड-19 के चलते एम्स का बड़ा फैसला, OPD सेवाएं बंद सिर्फ टेलीमेडिसिन की मिलेगी सुविधा

हाई कोर्ट ने केंद्र और आम आदमी पार्टी की सरकार को मंगलवार तक एक हलफनामा दाखिल कर दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए बेड की अस्पताल-वार उपलब्धता बताने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से यहां के अस्पतालों में वेंटीलेटर और ऑक्सीजन वाले बेड और बिना इन सुविधाओं वाले बेड की संख्या का ब्योरा भी देने को कहा है.

 

प्रवासी मज़दूरों के संकट पर हाई कोर्ट ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही पिछले साल के लॉकडाउन में विफल रहीं, सबक सीखा जाना चाहिये. दरअसल पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हज़ारों लाखों प्रवासी मज़दूर पैदल ही अपने गांव लौटने पर मजबूर हो गए थे. हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि 24 घंटे के अंदर कोरोना की जांच रिपोर्ट न देने पर लैब के खिलाफ कार्रवाई करने के दिल्ली सरकार के आदेश पर अमल न किया जाए.

ये भी पढ़ें: कोरोना संकट: दिल्ली HC ने कहा- राजधानी में ऑक्सीजन कमी के मामले पर तुरंत विचार करे केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget