एक्सप्लोरर

Army Notification: थलसेना ने अग्निपथ योजना का नोटिफिकेशन जारी किया, 6 कैटगरी में होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

थलसेना की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अग्निवीरों (Agniveer) की भर्ती तीन चरण में होगी. पहला फिजीकल टेस्ट, दूसरा मेडिकल टेस्ट और तीसरा लिखित परीक्षा.

Agniveer Recruitment Rally: थलसेना ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के तहत थलसेना में अग्निवीरों (Agniveer) की छह अलग-अलग कैटेगरी में भर्ती की जाएगी. जुलाई के महीने से सेना के अलग-अलग रिक्रूटमेंट ऑफिस भर्तियों के लिए रिक्रूटमेंट रैलियों की तारीख जारी करना शुरू कर देंगे. थलसेना के नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन छह अलग-अलग कैटेगरी में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी, वे हैं--

1. जनरल ड्यूटी

2. टेक्निकल

3. टेक्निकल (एविएशन, एम्युनेशन-एग्जामनर)

4. क्लर्क, स्टोरीकीपर-टेक्नीकल

5. ट्रेडसमैन (10वीं पास)

6.  ट्रैडसमैन (8वीं पास)

थलसेना (Army) के नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी अग्निवीरों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद सभी को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. इस एडमिट कार्ड को लेकर ही रिक्रूटमेंट रैलियां आयोजित की जाएंगी. अगर कोई अभ्यर्थी फर्जी एडमिट कार्ड लेकर रिक्रूटमेंट रैली में पहुंचेंगा तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा. अग्निवीरों के स्कूल की परीक्षा में कितने नंबर होने चाहिए वो भी नोटिफिकेशन में लिखा गया है. 

फिजीकल फिटनेस और फिटनेस टेस्ट

थलसेना के नोटिफिकेशन में अग्निवीरों की फिजीकल फिटनेस और फिटनेस टेस्ट के लिए जरूरी मापदंड और मानदंड भी जारी कर दिए गए हैं. ये ठीक वैसे ही हैं जैसा कि अभी तक सैनिकों की भर्ती के लिए होते आए हैं. लेकिन एक्ससर्विसमैन यानि पूर्व-फौजी और वीर नारियों के बच्चों को फिजीकल फिटनेस में थोड़ी छूट मिलेगी. वीर नारियों को भी फिजीकल फिटनेस में थोड़ी छूट मिलेगी.

नोटिफिकेशन के मुताबिक, अग्निवीरों की भर्ती तीन चरण में होगी. पहला फिजीकल टेस्ट, दूसरा मेडिकल टेस्ट और तीसरा लिखित परीक्षा. नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनसीसी कैडेट्स को लिखित एग्जाम में अतिरिक्त नंबर मिलेंगे. इसके अलावा अगर किसी अभियार्थी के पास स्पोर्ट सर्टिफिकेट है तो उसे भी अलग से बोनस मार्कस मिलेंगे लिखित परीक्षा में.

नोटिफिकेशन के मुताबिक, अग्निवीरों को साल में 30 छुट्टियां मिलेंगी. इसके अलावा मेडिकल छुट्टियां भी मिलेंगी. लेकिन आपको बता दें कि अभी तक एक रेगुलर सैनिक को साल में 90 छुट्टियां मिलती हैं. 

आपको बता दें कि भारतीय सेना (Indian Army) के देशभर में कुल 13 जोनल रिक्रूटमेंट ऑफिस हैं. इनके अंतर्गत देशभर में कुल 75 आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) हैं. रविवार को ही थलसेना के एडज्युटेंट जनरल (एजी), लेफ्टिनेंट जनरल बी सी पोन्नपा ने बताया था कि अगस्त के महीने में पहली रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जाएगा.

उसके बाद सितंबर और अक्टूबर तक कुल 83 रिक्रूटमेंट रैलियां पूरे देशभर में की जाएंगी. ले.जनरल पोन्नपा ने दावा किया था कि देश के आखिरी गांव तक सेना अपनी भर्ती को लेकर जाएगी. नोटिफिकेशन में अग्निवीरों (Agniveer) को मिलने वाली सुविधाओं सहित नियम और शर्ते भी हैं जो सेना (Army) पहले ही जारी कर चुकी है.

Subodh Kant Sahay: पीएम मोदी पर सुबोधकांत सहाय का विवादित बयान, कांग्रेस बोली- अमर्यादित टिप्पणी से हम सहमत नहीं

Agnipath Row: 'क्या देश में लोकतंत्र जिंदा है?', अग्निपथ स्कीम का विरोध और राहुल से पूछताछ के बीच अजय माकन ने किया ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: आज भी नहीं चल पाएगी संसद की कार्यवाही? विपक्ष ने तय किया एजेंडा
LIVE: आज भी नहीं चल पाएगी संसद की कार्यवाही? विपक्ष ने तय किया एजेंडा
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget