एक्सप्लोरर

महंगे पेट्रोल-डीजल की आग से राहत नहीं, पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 15 पैसे महंगा हुआ

सरकार कहती रही है कि पेट्रोल और डीजल के दाम हम तय नहीं करते. बाजार तय करता है. लेकिन जब सरकार ये दलील देती है जब ये सच नहीं बताती है कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स से कितनी कमाई हो रही है.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से आम आदमी को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. आज एक फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है. डीजल में 15 पैसे और पेट्रोल में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की ताजा कीमत 78.05 रुपये प्रतिलीटर और डीजल की कीमत 69.61 रुपये प्रतिलीटर पर पहुंच गई है. कल की कीमत की बात करें तो कल डीजल 69.46 रुपये प्रतिलीटर और पेट्रोल 77.91 रुपए प्रतिलीटर था.

डीजल हुआ रिकॉर्ड महंगा डीजल अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है. डीजल के लिए ये और अहम है क्योंकि डीजल पर निर्भर है माल ढुलाई, पब्लिक ढुलाई भी. अगर डीजल बढ़ेगा तो समझ लीजिए कि बाजार में महंगाई भी बढ़ेगी. दूसरी अहम बात कि पेट्रोल और डीजल के बीच कीमतों का फर्क बहुत कम हो गया है. मुंबई में पेट्रोल 85 रुपये के पार हो चुका है और डीजल दिल्ली में 70 के पार जाने को बेताब है.

41 रुपये का डीजल टैक्स के बाद 70 का सरकार कहती रही है कि पेट्रोल और डीजल के दाम हम तय नहीं करते. बाजार तय करता है. लेकिन जब सरकार ये दलील देती है जब ये सच नहीं बताती है कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स से कितनी कमाई हो रही है. डीजल की कीमत है तो 41 रुपये का लेकिन टैक्स लगाकर सरकारी तेल कंपनियां 70 रुपये प्रति लीटर बेच रही हैं. सरकार एक लीटर पर करीब 29 रुपये की कमाई कर रही है. डीजल पर कहां कितना टैक्स? डीजल की कीमत-    41.04 रुपये केंद्र सरकार का टैक्स-    15.33 रुपये राज्य सरकार का टैक्स-    10.16 रुपये कुल टैक्स-        25.49 रुपये डीलर कमीशन-        2.51   रुपए कुल कीमत-        69.04 रुपये (20 अगस्त का रेट)

38 रुपये का पेट्रोल टैक्स के बाद 77 का   पेट्रोल का भी यही हाल है, 38 रुपये का एक लीटर पेट्रोल सरकार 77 रुपये में बेच रही है. पेट्रोल पर कहां कितना टैक्स? पेट्रोल की कीमत-    37.93 रुपये केंद्र सरकार का टैक्स-    19.48 रुपये राज्य सरकार का टैक्स-    16.47 रुपये कुल टैक्स-        35.95 रुपये डीलर कमीशन-        3.61   रुपये कुल कीमत-        77.49 रुपये (20 अगस्त का आंकड़ा)

8 महीने में करीब 10 रुपये बढ़ी डीजल की कीमत 1 जनवरी- 59.70 1 फरवरी- 64.11 1 मार्च- 62.25 1 अप्रैल- 64.58 1 मई- 65.93 1 जून- 69.20 1 जुलाई- 67.38 1 अगस्त- 67.82 27 अगस्त- 69.32 28 अगस्त- 69.46

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget