एक्सप्लोरर

सीडीएस का कार्यभार संभालने के बाद जनरल बिपिन रावत ने तीनों सेनाओं में तालमेल बिठाने की तरफ बढ़ाया कदम

अभी तक थलसेना, वायुसेना और नौसेना के हवाई सुरक्षा के लिए अलग-अलग एयर डिफेंस विंग है. सीडीएस बिपिन रावत ने इंडीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (यानि आईडीएस) के अधिकारियों को आदेश दिया है कि तीनों सेनाओं का अब एक साझा एयर डिफेंस कमांड बना दिया जाए, ताकि एक से ज्यादा विंग का काम 'ओवरलैप' ना हो.

नई दिल्ली: सीडीएस का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद से ही जनरल बिपिन रावत ने युद्धस्तर पर तीनों सेनाओं में तालमेल बिठाने की तरफ कदम उठाना शुरु कर दिया है. पहले ही दिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि 30 जून तक तीनों सेनाओं का एक साझा एयर-डिफेंस कमांड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए.

अभी तक थलसेना, वायुसेना और नौसेना के हवाई सुरक्षा के लिए अलग-अलग एयर डिफेंस विंग है. सीडीएस बिपिन रावत ने इंडीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (यानि आईडीएस) के अधिकारियों को आदेश दिया है कि तीनों सेनाओं का अब एक साझा एयर डिफेंस कमांड बना दिया जाए, ताकि एक से ज्यादा विंग का काम 'ओवरलैप' ना हो.

आपको बता दें कि देश की हवाई सुरक्षा और प्रमुख राजनीतिक और सैन्य संस्थानों की सुरक्षा के लिए देशभर में एयर-डिफेंस सिस्टम है. इस प्रणाली में रडार सिस्टम से लेकर एटीसी और पांच किलोमीटर से लेकर 500 किलोमीटर तक मार करने वाले मिसाइल हैं, लेकिन थलसेना में भी एलओसी और अपनी छावनियों की सुरक्षा के लिए एक पूरी एयर डिफेंस रेजीमेंट है. इसी तरह से वायुसेना का भी अपना अलग हवाई सुरक्षा घेरा है. जल्द ही वायुसेना को रूस से मिलने वाली दुनिया की सबसे घातक मिसाइल प्रणाली, एस-400 भी एयर डिफेंस का ही हिस्सा है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सीडीएस ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद इंडीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) के महत्वपूर्ण अधिकारियों से बैठक की और उसमें ये भी आदेश दिया कि जहां पर भी दो या दो से अधिक सेनाओं के अलग-अलग बेस या छावनियां हैं वहां पर भी साझा लोजिस्टक-सपोर्ट सिस्टम (गाड़ियां इत्यादि) तैयार किए जाने का प्रपोजल तैयार किया जाए.

सीडीएस ने लेकिन साफ किया कि ऐसा कोई भी साझा प्रस्ताव तैयार करने से पहले थलसेना, वायुसेना और नौसेना के साथ साथ कोस्टगार्ड से भी विचार-विमर्श जरूर किया जाए.

सीडीएस ने गुरूवार को अपने दफ्तर में तीनों सेनाओं के प्रमुखों से भी बैठक की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget