एक्सप्लोरर

RSS on BJP: 'पहले की भगवान राम की भक्ति, फिर आया अहंकार, इसलिए...', RSS नेता इंद्रेश कुमार का BJP पर तंज

RSS Attacks BJP: इंद्रेश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अहंकारी हो गई थी इसलिए भगवान राम ने उन्हें 241 पर ही रोक दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम उनके रवैये को दर्शाते हैं.

RSS Attacks BJP Over LS Result: आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अहंकारी हो गई थी, इसलिए भगवान राम ने उन्हें 241 पर ही रोक दिया. मोहन भागवत के बाद दूसरे नंबर पर कहे जाने वाले इंद्रेश कुमार जयपुर के पास कनोता पहुंचे हुए थे. यहां आयोजित 'रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में उन्होंने ये बात कही. 

इंद्रेश कुमार ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम उनके रवैये को दर्शाते हैं. उनमें अहंकार आ गया था. उनका इशारा सीधा-सीधा भाजपा की ओर था. उन्होंने कहा, पार्टी ने पहले भक्ति की, उसके बाद अहंकारी हो गई. भगवान राम ने उनको 241 पर ही रोक दिया, पर सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. वहीं एक ओर उनका ये भी कहना था कि जिन लोगों को भगवान राम में आस्था नहीं थी उनको 234 पर ही रोक दिया, यानी कि INDIA अलायंस.

अहंकार के कारण भगवान राम ने रोक दिया- इंद्रेश कुमार 

इंद्रेश कुमार ने कहा, लोकतंत्र में रामराज्य का विधान देखिए, इन्होंने राम की भक्ति तो की, लेकिन धीरे-धीरे अहंकारी हो गए. सबसे बड़ी पार्टी भी बने, लेकिन जो वोट मिलने चाहिए थे उनको अहंकार के कारण भगवान राम ने रोक दिया. उन्होंने ये भी कहा कि जिन लोगों ने राम का विरोध किया उनको सत्ता नहीं मिल पाई. सब के सब मिलकर नंबर दो पर रह गए. 

भगवान राम भेदभाव नहींं करते- इंद्रेश कुमार 

इंद्रेश कुमार ने कहा कि भगवान का न्याय सच्चा और आनंददायक होता है. जो लोग उनकी पूजा करते हैं उनको विनम्र होना चाहिए और जो लोग विरोध करते हैं भगवान उनसे स्वयं निपटते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान राम भेदभाव नहीं करते और न ही दंड नहीं देते. राम किसी को विलाप नहीं करवाते. राम सभी को न्याय देते हैं. वे देते हैं और देते रहेंगे. भगवान राम हमेशा न्यायप्रिय थे और रहेंगे. उन्होंने तो एक ओर लोगों की रक्षा की तो एक ओर रावण का भी भला किया.

यह भी पढ़ें- Bye election 2024: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही विधानसभा के लिए एक्टिव हुई बीजेपी, हिमाचल, उत्तराखंड और एमपी उपचुनाव के लिए जारी की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दर्द, डेटा और दौलत पर बात करने आया हूं', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'दर्द, डेटा और दौलत पर बात करने आया हूं', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget