एक्सप्लोरर

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: मलेरिया, कोविड-19, डेंगू के बाद राजस्थान में ब्रिटिश नागरिक कोबरा के जहर से बचा

कहावत जाको राखे साइयां, मार सके न कोय ब्रिटिश नागरिक पर बिल्कुल सटीक बैठती है.कोरोना वायरस, डेंगू, मलेरिया के बाद ब्रिटिश नागरिक कोबरा के जहर से भी बच निकल गए.

कोरोना वायरस, डेंगू और मलेरिया को मात देनेवाले शख्स अब कोबरा सांप के काटने से भी सुरक्षित हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं. घटना राजस्थान के जिला जोधपुर की है. चैरिटी कार्यकर्ता और ब्रिटिश नागरिक इयान जोन्स को कोबरा सांप ने काट लिया था. जिसके बाद उन्हें जोधपुर के स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया.

कोरोना वायरस, डेंगू, मलेरिया को दिया मात

मेडिप्लस अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक तातेर ने शनिवार को एएफपी न्यजू एजेंसी से कहा, "सांप के डसने की घटना के बाद जोन्स हमारे पास आए थे. शुरू में संदेह था कि जोन्स को दूसरी बार कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया है लेकिन जांच में उनका नतीजा निगेटिव आया." उन्होंने बताया कि जोन्स पूरी तरह होशा में थे और उन्हें सांप के काटने से देखने में दुश्वारी और बात करने में मुश्किल का सामना करना पड़ा. हालांकि, ये क्षणिक लक्षण थे.

अब कोबरा सांप के जहर से भी हुए ठीक

इलाज के बाद जोन्स ठीक हो गए और एक हफ्ते के अंदर अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया." डॉक्टर ने बताया, "हमें लगा कि अब लंबे समय तक लक्षण जाहिर नहीं होंगे." जोन्स के बेटे सेब जोन्स ने पिता की प्रशंसा करते हुए कहा, "डैड योद्धा हैं, भारत में प्रवास के दौरान पिता कोविड-19 से पहले मलेरिया, डेंगू बुखार से पीड़ित हो चुके हैं." बेटे ने बताया कि उनके पिता कोरोना महामारी की वजह से यात्रा कर पाने में सक्षम नहीं थे और परिवार ने लोगों की मदद करने की उनकी इच्छा का सम्मान किया.

जोन्स राजस्थान के स्थानीय कारीगरों की बनाई पारंपरिक शिल्प को अपनी चैरिटी संस्था के जरिए ब्रिटेन में बिकवाने में मदद करते हैं. उनका मकसद उनके सामान की बिक्री से उनकी गरीबी दूर करने में मदद करना है.

बॉलीवुड के इन किरदारों ने हेलन की बदल दी थी ज़िन्दगी, इस फिल्म में असल में बनी थीं अपने बेटे की मां

ट्रंप ने नहीं मानी हार लेकिन Twitter ने की घोषणा- 20 जनवरी को बाइडेन को सौंप देंगे राष्ट्रपति का आधिकारिक अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget