एक्सप्लोरर

Kejariwal in Punjab: कल अमृतसर जाएंगे केजरीवाल, कुंवर विजय प्रताप सिंह हो सकते हैं पार्टी में शामिल 

पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल अमृतसर की यात्रा करेंगे. अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, पंजाब बदलाव चाहता है-सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उम्मीद है. कल अमृतसर में मिलते हैं.

कल यानी सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब की यात्रा पर जाएंगे. अगले साल पंजाब विधानसभा का चुनाव है और 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party ) मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी. अपनी पार्टी का जनाधार दिल्ली के अलावा अन्य जगहों पर बढ़ाने के क्रम में केजरीवाल का सबसे ज्यादा ध्यान पंजाब पर ही है. एक दिन पहले ही वे गुजरात के दौरे पर गए थे. गुजरात के स्थानीय चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को आंशिक सफलता मिली है. केजरीवाल के पंजाब जाने की घोषणा के साथ वहां की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. चर्चा है कि अमृतसर में केजरीवाल पंजाब के पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करवाएंगे. इससे पहले केजरीवाल मार्च में पंजाब गए थे जहां अमरिंदर सरकार पर लोगों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया था. 

 

पंजाब बदलाव चाहता है 
अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, पंजाब बदलाव चाहता है. सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उम्मीद है. कल अमृतसर में मिलते हैं. इसे रीट्वीट करते हुए पंजाब में आप के नेता और सांसद भगवंत मान ने लिखा- आपका स्वागत है. 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में पंजाब की 117 सीटों में से कांग्रेस ने 77 सीटों पर कब्जा जमाते हुए सरकार बनाई थी. वहीं पहली बार लड़ रही आम आदमी पार्टी के खाते में 20, जबकि शिरोमणि अकाली दल में 15 सीटें आई थी. बीजेपी को केवल 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. इस तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार दिल्ली से बाहर किसी राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी.

2015 पुलिस फाइरिंग जांच टीम का हिस्सा रहे हैं विजय प्रताप 
केजरीवाल के अमृतसर जाने की घोषणा के साथ इस बात की चर्चा है कि केजरीवाल अमृतसर के अपने दौरे के दौरान पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप को आम आदमी पार्टी में शामिल करवा सकते हैं. कुंवर विजय प्रताप पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले में जांच कर चुके हैं. इस घटना ने पंजाब में राजनीतिक और सामाजिक असर डाला. इसके अलावा विजय प्रताप 2015 में कोतकापुरा Kotkapura में पुलिस फाइरिंग के लिए गठित एसआईटी (SIT) का भी हिस्सा रहे थे. इस रिपोर्ट को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था जिसके बाद विजय प्रताप ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी.  

ये भी पढ़ें-

India-Pak News: अजीत डोभाल और पाक NSA होंगे SCO की बैठक में शामिल, द्विपक्षीय बातचीत की संभावना नहीं

Railway News: कोरोना की दूसरी लहर थमने के संकेतों के बीच बदली तस्वीर, बढ़ी पैसेंजर बुकिंग- घटी ऑक्सीजन ढुलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget