एक्सप्लोरर

AstraZeneca टीके से Bloot clots के आए कुछ संभावित मामले, ब्रिटेन में 30 साल से कम को लगेगी दूसरी वैक्सीन

देश की ‘मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी’ ने कहा कि जब तक वह एस्ट्राजेनेका टीके और रक्त के दुर्लभ थक्कों के बीच संबंध का अध्ययन कर रही है, तब तक संबंधित आयु समूह के लोगों को फाइजर और मॉडर्ना कंपनी के टीके लगाए जाने चाहिए.

ब्रिटेन के औषधि नियामक ने कहा है कि कोरोना वायरस रोधी एस्ट्राजेनिका टीके के व्यापक फायदे हैं, लेकिन खून में थक्के बनने के दुर्लभ मामलों के चलते 30 साल से कम उम्र के लोगों को दूसरे टीके की पेशकश की जाएगी. देश की ‘मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी’ (एमएचआरए) ने बुधवार को कहा कि जब तक वह एस्ट्राजेनेका टीके और रक्त के दुर्लभ थक्कों के बीच संबंध का अध्ययन कर रही है, तब तक संबंधित आयु समूह के लोगों को फाइजर और मॉडर्ना कंपनी के टीके लगाए जाने चाहिए.

एमएचआरए के प्रमुख, डॉक्टर जून रैने ने कहा कि जोखिम के मुकाबले अधिकतर लोगों में एस्ट्राजेनेका टीके के लाभ अधिक हैं. यूरोपीय संघ के औषधि नियामक द्वारा यह कहे जाने के तुरंत बाद इस फैसले की घोषणा की गई कि उसने एस्ट्राजेनेका के टीके और रक्त के दुर्लभ थक्कों के बीच ‘‘संभावित संपर्क’’ का पता लगा लिया है.

ब्रिटेन में बच्चों पर चल रहा ट्रॉयल रोका गया

ब्रिटेन ने एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस वैक्सीन का बच्चों पर किया जाने वाला ट्रायल रोक दिया है. इस टीके को बनाने में सहयोग करने वाली ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ब्रिटेन की दवा नियामक एजेंसी जब तक वैक्सीन के इस्तेमाल से ब्लड क्लॉटिंग की संभावना का आंकलन नहीं कर लेती, तब तक परीक्षण नहीं किया जाएगा. हम MHRA, (Britain's Medicines and Healthcare products Regulatory Agency) द्वारा वैक्सीन के इस्तेमाल से खून का थक्का जमने की क्षीण संभावना पर अतिरिक्त जानकारी मिलने का इंतजार करेंगे.

एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने के बाद ब्रिटेन में 30 लोगों में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या पाई गई थी. इसके चलते 7 लोगों की मौत भी हो गई थी. हालांकि ब्रिटेन की दवा नियामक एजेंसी MHRA ने कहा है कि इस वैक्सीन के खतरे की तुलना में इसके फायदे अधिक हैं. पूरे विश्व में कई स्वास्थ्य एजेंसियों की नज़र इस बात पर है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से ब्लड क्लॉटिंग की संभावना किस हद तक है. यूरोप और नॉर्वे में वैक्सीनेशन के बाद रक्त में खून के थक्के जमने के कई मामले प्रकाश में आए थे.

ये भी पढ़ें: यूरोपीय संघ ड्रग्स रेगुलेटर को AztraZeneca के टीके और Blood Clots के बीच ‘संभावित कनेक्शन’ मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget